गांव से अचानक गायब हुई महिला का शव मिला दो किमी दूर जंगल से 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
बागेश्वर। बागेश्वर जिले के मनकोट गांव से अचानक गायब हुई महिला का शव दो किमी दूर जंगल से मिल गया है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। ग्रामीण महिला की मौत का कारण तेंदुए का हमला
बता रहे हैं। हालांकि वन विभाग ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही है।
 
मनकोट के कंपास तोक निवासी देवकी देवी (65) पत्नी कृष्णानंद देर शाम छह बजे अपने घास के ढेर के समीप पहुंची आग को बुझाने के दौरान लापता हो गई थी। परिजनों के काफी खोजबीन करने के बाद भी महिला का कोई पता नहीं चल सका। क्षेत्र के ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को सूचित कर महिला की खोजबीन शुरू कर दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से देर रात तक खोजबीन की। घर से करीब दो किमी दूर रात करीब सवा 11 बजे महिला का शव जंगल में खाई से बरामद किया। महिला के सिर में चोट के निशान थे।
 
पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है। महिला की खोजबीन में जुटे ग्रामीणों और जिपं उपाध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक खेतवाल ने बताया कि क्षेत्र में बीते कई दिनों से तेंदुएं की धमक देखी जा रही थी।खोजबीन के दौरान भी महिला के शव के कुछ दूरी पर उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। मौके पर पहुंचे डीएफओ आदित्य रत्न ने बताया कि महिला के सिर पर चोट के निशान हैं। महिला का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news crime news The body of a woman who suddenly disappeared from her village was found in a forest two kilometers away uttarakhand news Woman suddenly disappears from village Woman's body found in forest two kilometers away उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज गांव से अचानक गायब हुई महिला बागेश्वर न्यूज महिला का शव मिला दो किमी दूर जंगल से

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More