दिशा बैठक में मंत्री और विधायको ने नाराजगी ब्यक्त कर कहा  कार्यशैली में सुधार और योजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करें अधिकारी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

बागेश्वर। यहां जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक इस बार काफी गरम माहौल में संपन्न हुई। बैठक के दौरान सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने अधिकारियों के कामकाज पर खुलकर नाराजगी जताई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में अपेक्षित तेजी नहीं दिख रही है और कई योजनाएं कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।

बैठक में जब विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तो मंत्री टम्टा ने कई बिंदुओं पर अधिकारियों से सवाल किए, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि “दिशा की बैठक में आकर मजा नहीं आ रहा है, क्योंकि जमीन पर काम की रफ्तार बेहद धीमी है।” अधिकारियों को चेतावनी दी कि कार्यशैली में सुधार लाएं और योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करें।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

इसी दौरान कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया भी लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यों को लेकर भड़क उठे। उन्होंने सड़कों की खराब स्थिति, निर्माण कार्यों में देरी और गुणवत्ता को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। गाड़िया ने कहा कि कई बार शिकायतों के बावजूद PWD द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट नेभी अधिकारियों के रवैये पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जो कि प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए। जनप्रतिनिधियों ने साफ किया कि अगर अधिकारियों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो आनेवाले समय में कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। यह बैठक अधिकारियों के लिए एक सख्त संदेश बनकर सामने आई,जिसमें जनप्रतिनिधियों ने साफ कर दिया कि विकास कार्यों में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news Disha meeting In the Disha meeting instructed the officials to improve their working style and complete the schemes within the stipulated time frame the ministers and MLAs expressed their displeasure the ministers and MLAs expressed their displeasure and asked the officials to improve their working style and complete the schemes within the stipulated time frame uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कार्यशैली में सुधार और योजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने के अधिकारीयों को निर्देश दिशा बैठक बागेश्वर न्यूज मंत्री और विधायको ने ब्यक्त की नाराजगी

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More