सौदेबाजी के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया है।

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में मंगलौर कोतवाली अंतर्गत लंढौरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक महिपाल सैनी कथित तौर पर अन्य पुलिसकर्मियों के साथ टैंकरों से तेल निकालने वाले लोगों से पैसों का लेन-देन करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल ने प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता, भ्रष्ट आचरण और विभाग की छवि धूमिल करने का दोष मानते हुए उपनिरीक्षक महिपाल सैनी को तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी पद से हटा दिया। साथ ही उन्हें पुलिस लाइन रोशनाबाद संबद्ध (लाइन हाजिर) कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

 

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में भ्रष्टाचार, लापरवाही या किसीभी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त पुलिसकर्मियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

 

इस कड़ी कार्रवाई के बाद जिलेभर के पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। वहीं, यह कदम अन्य पुलिसकर्मियों के लिए एक सख्त चेतावनी और स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि भ्रष्टाचार पर अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news SSP suspends police outpost in-charge Taking cognizance of the viral video of bribery the SSP suspended the police outpost in-charge; Uttarakhand News Viral video of bribery उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी ने चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर क्राइम न्यूज सौदेबाजी के वायरल वीडियो हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More