प्रशासन ने खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन में लगे वाहन एवं उपकरण किये जब्त  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

बाजपुर। उत्तराखंड में खनन को लेकर के बड़ी कार्रवाई हुई है बाजपुर क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई से अवैध खनन कार्य से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह के नेतृत्व में राजस्व,खनन तथा परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन के खिलाफ़ संयुक्त अभियान चलाकर कार्यवाही की।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

जनपद में अवैध खनन के खिलाफ अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में प्रातः 5:00 बजे से 12:00 बजे तक जनपद के विभिन्न स्थानों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। इस दौरान खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की टीम ने एक और जहां सीमावर्ती राज्य से सटे कोसी नदी क्षेत्र में उतर कर कार्यवाही की, वहीं विभिन्न मार्गों पर भी गहनता से चैकिंग अभियान चलाया गया। अपर जिलाधिकारी ने अवैध खनन क्षेत्र की पेमाइश करने के निर्देश राजस्व विभाग की टीम को दिए। छापेमारी के दौरान एक जेसीबी, 13 डंपर, 6 ट्रैक्टर ट्राली, पानी निकासी हेतु उपयोग किए जा रहे 5 पम्प सेट व एक मोटर साइकिल जब्त की। छापेमारी टीम में उप जिलाधिकारी राकेश तिवारी, उप निदेशक खनन दिनेश कुमार, तहसीलदार अक्षय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी, एआरटीओ काशीपुर सहित बाजपुर व काशीपुर क्षेत्र की राजस्व विभाग की टीमें शामिल थी। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bajpur nwes Taking major action on mining the administration seized vehicles and equipment engaged in mining US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More