शिक्षक और वार्डन पर छात्रों के जबरन बाल काटने और मारपीट करने का आरोप, प्रधानाचार्य ने किया निलंबित  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

चंपावत। यहां लोहाघाट स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के छात्रावास में वार्डन और संविदा संगीत शिक्षक पर कुछ छात्रों ने बाल न कटवाने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामला थाने पहुंचने पर  मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य ने संविदा पर तैनात शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

जानकारी के अनुसार नवोदय छात्रावास में छात्रों ने वार्डन और संविदा शिक्षक पर आरोप लगाया कि उन्होंने रात नौ बजे जबरन छात्रों के बाल अपने हाथ से ही काटने शुरू कर दिए। आरोप है कि मंगलवार होने के कारण जब छात्रों ने बाल कटाने से मना किया तो शिक्षक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बीच एक छात्र हॉस्टल से भाग गया। स्कूल के अन्य छात्र उस छात्र को ढूढ़ते हुए थाने पहुंचे। मामला थाने तक पहुंचा तो हंगामा हो गया। एसओ जसवीर सिंह चैहान ने बताया कि छात्रों ने शिक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया है। लेकिन लिखित में कोई शिकायत नहीं दी है। प्रधानाचार्य गोपाल राम ने बताया कि छात्रों की शिकायत के बाद संविदा शिक्षक व वार्डन महेंद्र सिंह घरती को निलंबित करने के साथ ही 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news Navoday school lohaghat principal suspended Teacher and warden accused of forcibly cutting hair and assaulting students Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More