भीमताल स्थित डायट में ट्रेनिंग को आए शिक्षक की करंट लगने से मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

भीमताल। नगर के गोरखपुर चौराहे पर पोल से करंट लगने के दौरान शिक्षक की मौत हो गई। ओखलकांडा में तैनात शिक्षक इन दिनों ट्रेनिंग के लिए भीमताल स्थित डायट में आए थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। 

यह भी पढ़ें 👉  मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

एसआई अरुण राणा ने बताया कि शनिवार देर शाम एक युवक को करंट लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि गौरव पुरोहित (33) पुत्र बृजमोहन निवासी पीरूदारा रामनगर शनिवार को अपने तीन शिक्षक साथियों के साथ गोरखपुर चौराहे पर पहुंचे थे। राणा ने बताया कि सभी ने वहां एक रेस्टोरेंट में खाना खाया। इसके बाद गौरव पुरोहित और अन्य दोस्त सड़क पर पहुंचे। सड़क किनारे स्थित एक पोल में हाथ लगने से गौरव को करंट लग गया। करंट लगते ही गौरव अचेत हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर साथी उन्हें भीमताल सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शिक्षक अपने पीछे दो बच्चों का परिवार छोड़ गए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Teacher who came for training in DIET in Bhimtal died due to electrocution Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोक संस्कृति के रंगों से सजेगा हल्द्वानी : 23 से 27 अक्टूबर तक कुमाऊं द्वार महोत्सव में गूंजेंगे प्रीतम भरतवाण और मैथिली ठाकुर के सुर  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। कुमाऊं की लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को मंच देने के लिए हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 23 से 27 अक्टूबर तक पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव -2026 का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का यह चौथा संस्करण होगा। कार्यक्रम […]

Read More
उत्तराखण्ड

करुणामयी व वात्सल्यमयी है मां : शरीर की स्थिति नाड़ी से व समाज की स्थिति नारी से पता चलती है – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन की ही महिमा है कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड चुनाव 2027: देहरादून में तैयारियां तेज, 2,045 बूथों पर होगा मतदान; 19 बूथ नेटवर्क से बाहर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने निर्वाचन कार्यों केलिए तैनात नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। जिले की 10 विधानसभा […]

Read More