दून कान्वेंट स्कूल में हुआ टैक फैस्ट “टैक कत्यूरस 2.0″ का आयोजन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। गौजाजाली स्थित दून कान्वेंट स्कूल में शनिवार (आज) राज्य स्तरीय टैक फैस्ट “टैक कत्यूर 2.0” का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक पल्लव साह ने बताया की टैक कत्यूरस दून कान्वेंट स्कूल द्वारा आयोजित किया जाने वाला वार्षिक कार्यक्रम है, जिसके अंतर्गत बच्चों में 21वीं सदी आधारित कौशलों का विकास करना है। जिससे कि बच्चे तकनीकी युक्त व स्वर्णिम डिजिटल भविष्य के लिए तैयार हो सके।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षाविद् तथा लेखक रमेश चंद्र द्विवेदी, डॉ कमल रावत, मलय तिलारा, प्रोफेसर डॉ.भुवन लाल साह, डायरेक्टर पल्लव साह, प्रधानाचार्य कृष्णा जोशी, संजीव अग्रवाल तथा विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णा जोशी ने बताया कि इस फैस्ट कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई जिसमें कुल  15 चयनित विद्यालयों के लगभग 150 बच्चों ने  प्रतिभाग किया। जिसमें कत्यूर क्वेस्ट प्रतियोगिता में 30, रोबो रेस प्रतियोगिता में 50 तथा रोबो वार  प्रतियोगिता में 50 विद्यार्थियों ने सफल प्रतिभाग किया। रोमांचक मुक़ाबलो के पश्चात अंतिम राउंड में बढ़त बनाकर दिल्ली पब्लिक स्कूल, स्कूल रोबो वॉर प्रतियोगिता में प्रथम, B L M अकेडमी द्वितीय तथा आचार्य रविंद्र पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। B L M अकादमी स्कूल कि रोबो कारों ने सभी बाधाओं को कम से कम समय में पार करके रोबो रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, दून कान्वेंट स्कूल द्वितीय, तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में “कत्यूर क्वेस्ट प्रतियोगिता के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ नवाचारी विचार, उत्पाद की मूल्य प्रभावशीलता, बाज़ार सर्वेक्षण तथा समस्या समाधान की गंभीरता इत्यादि मानकों के आधार पर HD Foundation स्कूल के प्रोटोटाइप मॉडल को प्रथम, दून कान्वेंट स्कूल स्कूल के मॉडल को द्वितीय पुरूस्कार प्राप्त हुआ तथा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल एवं अटल उत्कृष्ट स्कूल बेतालघाट स्कूल के मॉडल को सामूहिक रूप से तृतीय स्थान मिला। विभिन्न प्रतियोगिताओं में डॉ कमल रावत, श्री मलय तिलारा, श्री प्रवल प्रताप सिंह,  श्री हरिओम उपाध्याय एवं श्रीमती ममता उपाध्याय द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गई। सभी विजेताओं को ट्रॉफ़ी, प्रमाण पत्र तथा रोबो किट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन  गीता अधिकारी तथा नेहा सक्सेना द्वारा किया गया तथा इस कार्यक्रम में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या गीता जोशी, ए टी एल इंचार्ज कन्नू दरमवाल, चित्रा पटवाल, नेहा नेगी, छाया भंडारी तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों तथा अभिभावक संघ सदस्यों की उपस्थिति रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Tech Fest “Tech Caturrus 2.0” organized at Doon Convent Schoo Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More