तेज गति से आ रही कार के चपेट में आने से किशोरी की मौत 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां जनपद में रुड़की के मंगलौर नारसन में हाईवे पर तेज गति से आ रही स्विफ्ट दो किशोरियों को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर में घुस गई। टक्कर से हवा में उछलते हुए दोनों किशोरियां सड़क के दूसरी ओर गिरीं, तो दूसरी ओर से आ रही कार ने एक किशोरी को कुचल दिया। गंभीर हालत में दोनों को आस-पास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह ग्राम मंडावली निवासी नरगिस (14) व इनायत (7) हाईवे पार कर दुकान से सामान लेने गई थीं। कुछ देर बाद सामान लेकर दोनों लौट रही थीं। दोनों हाईवे पर बने कट के पास पहुंची भी नहीं थी कि दिल्ली की ओर से तेज गति से आ रही एक कार अनियंत्रित हो गई और सीधे दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार हाईवे के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। कार की टक्कर से दोनों उछलकर विपरीत दिशा में जा गिरीं। उधर, मंगलौर की ओर से जा रही एक कार ने एक किशोरी नरगिस को कुचल दिया। सड़क पर पड़ी दोनों किशोरियों को पीछे से आ रहे वाहनों से बचाने के लिए लोग सड़क पर खड़े हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस दी।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों की सहायता से गंभीर रूप से घायल हुई दोनों लड़कियों को रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।  हादसे के बाद दोनों चालक मौके से फरार हो गए। वहीं, यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस संबंध में साजिद निवासी मंडावली ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों किशोरियों को पहले टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही कार को कब्जे में ले लिया गया है। कार सवार की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news haridwar news Teenager dies after being hit by a speeding car Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More