चंपावत में लोहावती नदी पार करते समय पैर फिसलने से डूबने पर किशोर की मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

चम्पावत। सीमांत क्षेत्र के ग्राम नीड़ में एक 17 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। राजस्व विभाग, पुलिस व एसडीआरफ की टीम ने बमुश्किल उसे खोजा। देर रात उसे उसके घर लाया गया। जहां से एंबुलेंस 108 के माध्यम से उसे मंच के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम को भेजा। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

तहसीलदार ज्योति धपवाल व ग्राम प्रधान रमेश राम ने बताया कि 17 वर्षीय दीपक राम पुत्र हयात राम अपने परिवार की दो महिलाओं के साथ शुक्रवार को पास के ही गांव में एक निमंत्रण में जा रहा था। लोहावती नदी पार करते समय उसका पावं फिसल गया और नदी में जा गिरा। तैरना न आने के चलते दीपक नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, राजस्व व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। देर रात दीपक को खोज कर नदी से निकाला गया। जहां से उसे एंबुलेंस 108 के माध्यम से मंच स्थित स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान रमेश राम ने बताया कि मृतक नीड़ के ग्राम प्रधान का चचेरा भाई था। उसने इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। पुलिस द्वारा दीपक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news Teenager dies due to slipping while crossing Lohavati river in Champawat Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More