कालाढूंगी–नैनीताल मार्ग पर दिल्ली के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवल पलटा, कई पर्यटक हुए घायल  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

कालाढूंगी। यहां कालाढूंगी–नैनीताल मार्ग पर दिल्ली के पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवल अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल पर्यटकों का हल्द्वानी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को नैनीताल कालाढूंगी रोड प्रिया बैंड के पास कालाढूंगी से लगभग चार किलोमीटर पहले एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें लगभग 19 लोग सवार थे, जिसमें से 9 लोगों को चोटें आई हैं। इसमें तीन लोग को गंभीर चोट के साथ अन्य सभी मामूली रूप से घायल हैं। सभी घायलों को 108 द्वारा सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

सभी लोग करोलबाग और मोती नगर दिल्ली के रहने वाले हैं। यह सभी लोग शुक्रवार के दिन पगोट गए थे और आज वापसी के समय दुर्घटना हुई है, उनके द्वारा बताया गया कि टेंपो ट्रैवलर चालक की गति तेज होने और सामने से दूसरा वाहन आने पर ब्रेक लगाए जाने के कारण टेंपो ट्रेवलर पलट गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Kaladhungi news many tourists injured Tempo travel full of tourists from Delhi overturned on Kaladhungi-Nainital route Tempo travel full of tourists overturned uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More