हरिद्वार नगर निगम जमीन घोटाले में दो आईएएस समेत दस अधिकारी सस्पेंड

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि राज्य में भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है। हरिद्वार नगर निगम में सामने आए भूमि घोटाले में सख्त कार्रवाई करते हुए सरकार ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों समेत कुल दस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जबकि पहले ही दो अधिकारियों का सेवा विस्तार समाप्त किया जा चुका है।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों और “जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन” की नीति के तहत की गई है। प्रकरण की जांच रिपोर्ट के आधार पर सतर्कता (Vigilance) विभाग को इस पूरे मामले की विस्तृत जांच सौंप दी गई है, ताकि पूरे घोटाले कीगहराई तक जाकर सभी दोषियों की भूमिका स्पष्ट हो सके और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

बतातें चलें कि हरिद्वार नगर निगम द्वारा ग्राम सराय क्षेत्र में कूड़े के ढेर के पास स्थित अनुपयुक्त 2.3070 हेक्टेयर भूमि को करोड़ों रुपये में खरीदने का मामला सामने आया था। ज़मीन की वास्तविक उपयोगिता और वैल्यू पर सवाल उठने लगे, जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे मामले की गहन जांच के आदेश दिए। इस जांच में सामने आया कि इस सौदे में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं और प्रक्रियात्मक लापरवाहियां हुईं। प्रारंभिक रिपोर्ट सचिव रणवीर सिंह चौहान द्वारा तैयार कर 29 मई को शासन को सौंपी गई थी, जिसके आधार पर मुख्यमंत्री ने सख्त निर्णय लिए।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

 

मुख्यमंत्री धामी ने नगरनिगम हरिद्वार के तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी के कार्यकाल के दौरान हुए सभी कार्यों की विशेष ऑडिट कराए जाने के निर्देश भी दिए हैं, जिससे अन्य किसी भी प्रकार की अनियमितता का खुलासा किया जा सके। साथ ही घोटाले से संबंधित विक्रय पत्र (Sale Deed) को निरस्त करते हुए भूस्वामियों से दी गई धनराशि की वसूली के भी निर्देश दिए गए हैं।

अब तक निलंबित किए गए अधिकारी कर्मेन्द्र सिंह – जिलाधिकारी एवं तत्कालीन प्रशासक, नगर निगम हरिद्वार, वरुण चौधरी –तत्कालीन नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार, अजयवीर सिंह – तत्कालीन उप जिलाधिकारी हरिद्वार, निकिता बिष्ट – वरिष्ठ वित्त अधिकारी, नगर निगम हरिद्वार, विक्की – वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक, राजेश कुमार – रजिस्ट्रार कानूनगो, तहसील हरिद्वार, कमलदास – मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, तहसील हरिद्वार शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

जबकि पूर्व में हो चुकी कार्रवाई में आनंद सिंह मिश्रवाण – प्रभारी अधिशासी अभियंता (निलंबित),लक्ष्मीकांत भट्ट – कर एवं राजस्व अधीक्षक (निलंबित), दिनेश चंद्र कांडपाल– अवर अभियंता (निलंबित), रविंद्र कुमार दयाल – प्रभारी सहायक नगर आयुक्त (सेवा समाप्त), वेदपाल – सम्पत्ति लिपिक (सेवा विस्तार समाप्त) पूरे मामले की जांच सतर्कता विभाग के अधीन चलेगी। दोषियों की विस्तृत पहचान और आर्थिक नुकसान की भरपाई सुनिश्चित की जाएगी। नगर निगम हरिद्वार के सभी वित्तीय कार्यों की ऑडिट करवाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haridwar Municipal Corporation haridwar news Land Scam Ten officials including two IAS suspended Ten officials including two IAS suspended in Haridwar Municipal Corporation land scam uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज जमीन घोटाला दो आईएएस समेत दस अधिकारी सस्पेंड हरिद्वार नगर निगम हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More