लखीमपुर खीरी में मैजिक वाहन की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दस लोगों की मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। 
 
हादसा सुबह करीब 7:30 बजे पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अदलीसपुर गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे मैजिक वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक करीब 10 फीट तक घिसटती चली गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।मैजिक वाहन में दो महिलाओं समेत कुल 10 लोग सवार थे। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर चीख-पुकार मच गई। 
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई लोग वाहन के अंदर सीटों के बीच फंस गए थे, जबकि दो लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में कई शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया। 
 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और एक गंभीर घायल को अस्पताल भेजा, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की ओर जा रहा था, जबकि तेज रफ्तार ट्रक बहराइच की तरफ से आ रहा था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
 
खमरिया के सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं सीएचसी खमरिया के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में कई लोगों के शव बुरी तरह कुचल गए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: magic vehicle collided with a speeding truck road accident in Lakhimpur Kheri Ten people died after a magic vehicle collided with a speeding truck in Lakhimpur Kheri uttar pradesh news उत्तर प्रदेश न्यूज मैजिक वाहन की तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर लखीमपुर खीरी में सड़क दुर्घटना

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More