ठाणे पुलिस ने छापेमारी कर किया किया ’14 पिस्टल, 80 कारतूस, 25 मैगजीन’ के साथ हथियारों का जखीरा बरामद  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बुलढाणा। यहां ठाणे पुलिस ने मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाके से सटे बुलढाणा जिले के संग्रामपुर तहसील के पास से बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 देसी पिस्टल, 80 जिंदा कारतूस, 25 मैगजीन जब्त किया है। कुछ दिनों पहले ठाणे पुलिस ने ऐसी ही एक कारर्वाई ठाणे में भी की थी, जहां से मिले इनपुट के आधार पर अब यह कार्रवाई बुलढाणा में की गई है। 1 जून को ठाणे की राबोडी पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को पकड़ा था। उसके पास से एक देसी पिस्टल बरामद हुआ था। जिससे पूछताछ में बुलढाणा जिले के संग्रामपुर में मौजूद हथियारों के एक बड़े जखीरे होने का पता चला।

यह भी पढ़ें 👉  महिला से अभद्रता करने और सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो वायरल करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

स्थानीय सोनाला पुलिस की मदद से ठाणे पुलिस ने छापेमारियां करने के बाद ही यहां बड़ी तादाद में हथियारों का जखीरा बरामद किया गया।  छापेमारी को अंजाम देने के बाद ठाणे पुलिस ने इन हथियारों को जब्त कर लिया। इस पूरी कार्रवाई में ठाणे पुलिस ने मध्य प्रदेश के रहने वाले दो आरोपियों को कैद किया है। आरोपियों के नाम रमेश मिसरिया किराडे (बिलाला) उम्र 25 साल और मुन्ना अलवे (बारेला) उम्र 34 साल है। ये दोनों मध्यप्रदेश के बरहानपुर की दात पहाड़ी तहसील के पाचोरी इलाके के रहने वाले हैं। पिछले कुछ समय से मध्य प्रदेश के जंगली इलाके में मौजूद पाचोरी और इससे आस-पास के अन्य इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध शस्त्र निर्माण और तस्करी का काम शुरू है। महाराष्ट्र का बुलढाणा जिला मध्य प्रदेश के इन इलाकों से सटा हुआ है। इन इलाकों से होकर बुलढाणा के टूनकी और अन्य भागों में अवैध तरीके से इन हथियारों को पहुंचाने के बाद यहां से राज्य भर में तस्करी के जरिए हथियारों की सप्लाई की जा रही है। पिछले साल इसी जगह पर झारखंड एटीएस ने इसी तरह की कार्रवाई की थी और हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया था। इस घटना से महाराष्ट्र में पड़ोसी राज्यों से हथियारों की तस्करी किए जाने का दावे को मजबूती मिली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 25 magazines' 80 cartridges crime news Maharashtra news Thane police raided and recovered arms cache with '14 pistols Thane police recovered arms

More Stories

महाराष्ट्र

180 लड़कियों का यौन उत्पीड़न और 350 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मास्टरमाइंड सहित दो लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता महाराष्ट्र। यहां अमरावती जिले के परतवाड़ा में बीते महीने पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक को नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप में गिरफ्तार किया था। अयान अहमद पर 180 लड़कियों के यौन उत्पीड़न के साथ 350 आपत्तिजनक वीडियो […]

Read More
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन क्रैश होने से निधन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मंगलवार को विमान क्रैश होने के दौरान मौत हो गई। अजित पवार मुंबई में कैबिनेट बैठक में शामिल होने के बाद एक निजी कंपनी के चार्टर्ड विमान से बारामती के लिए रवाना हुए थे। विमान हादसे में कुल […]

Read More
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के मालेगांव में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए है   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   मालेगांव। महाराष्ट्र के मालेगांव-मनमाड रोड पर मालेगांव तालुका के वरहाने गांव के पास सोमवार (आज) सुबह करीब तीन बजे के आसपास एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा पुणे से आ रही एक ट्रैवल्स बस […]

Read More