नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

सितारगंज। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती एक फरवरी को कोतवाली क्षेत्र के निवासी व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी ना‌बालिग पुत्री को जिशान पुत्र शमशाद निवासी भिटौरा थाना सितारगंज 30 जनवरी को बहला फुसलाकर गलत नियत से लेकर गया है। साथ ही बच्ची के शोर करने पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू करते हुए टीम गठित की। गठित टीमों द्वारा घटना के अनावरण हेतु त्वरित कार्यवाही कर घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों के जरिये अभियुक्त की शिनाख्त तथा आस पास के लोगों से सूचना संकलित कर मुखबिर की सूचना पर भिटौरा को जाने वाले रास्ते से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

इस दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी में महिला उपनिरीक्षक सोनिका जोशी, कांस्टेबल तरूण चौधरी और अशोक बोरा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Sitarganj news The accused who lured a minor away was caught by the police US nagar news

More Stories

उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More
उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More