प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बनी एक कथित अवैध धार्मिक संरचना को बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

जसपुर। ऊधम सिंह नगर जिले की जसपुर तहसील के अहमद नगर क्षेत्र में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बनी एक कथित अवैध धार्मिक संरचना को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के निर्देश पर उप जिलाधिकारी राहुल शाह की देखरेख में क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमणों का सर्वे कराया गया था। सर्वे के दौरान अहमद नगर में स्थित उक्त संरचना को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के रूप में चिन्हित किया गया। इसके बाद प्रशासन की ओर से करीब तीन सप्ताह पहले संबंधित स्थान पर नोटिस चस्पा कर निर्माण से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद किसी भी पक्ष की ओर से भूमि स्वामित्व या निर्माण को लेकर कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद राजस्व विभाग और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को हटा दिया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल दाखिले के लिए फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल बेनकाब, चेयरमैन समेत चार हिरासत में  

उप जिलाधिकारी राहुल शाह से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरी कार्रवाई नियमों के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि ध्वस्तीकरण के दौरान मौके से किसी प्रकार की धार्मिक सामग्री या अवशेष नहीं मिले। कार्रवाई के बाद जमीन को समतल कर सरकारी अभिलेखों में वापस दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा-सुनंदा महोत्सव : नैनीताल पहुंच मुख्यमंत्री धामी ने पूजा अर्चना कर करी प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

इस दौरान प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना अनुमति निर्माण करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड समर्थित कढ़ाई एवं वस्त्र अलंकरण आधारित आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम का समापन

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक राज्य में सैकड़ों अवैध संरचनाएं हटाई जा चुकी हैं और हजारों एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Administration bulldozes an alleged illegal religious structure on government land and demolishes it Administration proceedings alleged illegal religious structures destruction by bulldozers Devbhoomi News government land Hindi News jaspur news News from the hills News From the Pahad udham singh nagar news

More Stories

उत्तराखण्ड

शादी के मंडप से पहले लूट का खेल :  फर्जी दुल्हन सहित अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। शादी का झांसा देकर युवकों को लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने कथित फर्जी दुल्हन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड समर्थित […]

Read More
उत्तराखण्ड

छात्र संघ चुनाव या शहर में अराजकता ? एसएसपी का दो टूक—कैंपस के बाहर कानून सर्वोपरी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    छात्र संघ चुनाव की आड़ में हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्यवाही — डॉ मंजूनाथ टीसी   हल्द्वानी छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर हल्द्वानी शहर में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कड़ा […]

Read More
उत्तराखण्ड

भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार (आज) एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक आग लग गईं। जिसके बाद कुछ ही देर में आग इतनी विकराल हो गईं कि गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जल गया। आग की लपटें देख […]

Read More