बनभूलपुरा में बिना वैध अनुमति संचालित दो मदरसों को प्रशासन ने किया सील

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। प्रशासन, शिक्षा विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बनभूलपुरा में बिना वैध अनुमति संचालित किए जा रहे दो मदरसों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान संचालकों से संस्थान के संचालन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन मौके पर आवश्यक वैध अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जा सके।

 

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और एसडीएम मोनिका आर्य की मौजूदगी में टीम ने दोनों संस्थानों की जांच की। अधिकारियों ने संचालकों से बातचीत कर अनुमति और मान्यता से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की। दस्तावेजों के अभाव में प्रशासन ने दोनों मदरसों को सील कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के क्वारब बाईपास पर मंगलवार देर रात भारी-भरकम पेड़ के सड़क पर गिरने से यातायात हुआ बाधित 

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम के गठन के बाद मदरसा बोर्ड भंग किया जा चुका है। ऐसे में मदरसों के संचालन के लिए शिक्षा विभाग और उत्तराखंड मदरसा प्राधिकरण से आवश्यक अनुमति लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नियमों को ताक पर रखकर किसी भी शिक्षण संस्थान का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

प्रशासन ने साफ किया कि बनभूलपुरा क्षेत्र में बिना आवश्यक अनुमति संचालित हो रहे संस्थानों की जांच जारी रहेगी। जिन संस्थानों के पास वैध दस्तावेज नहीं पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दो मदरसों पर हुई कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित संस्थानों के संचालकों में खलबली मची हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

इस दौरान प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षण संस्थान चलाने के लिए निर्धारित नियमों और अनुमति की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। बिना अनुमति संचालन मिलने पर आगे भी कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report administration sealed two madrasas Banbhulpura news Devbhoomi News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad operating without valid permission The administration sealed two madrasas operating without valid permission in Banbhulpura uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज प्रशासन ने किया सील बनभूलपुरा न्यूज बिना वैध अनुमति संचालित दो मदरसे हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

केहरी गांव में हाईवे बना जंग का मैदान! लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से भिड़े दो पक्ष, महिलाएं भी मारपीट में शामिल—वीडियो वायरल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां प्रेमनगर थाना क्षेत्र के केहरी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना […]

Read More
उत्तराखण्ड

लक्सर में 14 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार; चौथा फरार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र जागरण में गई 14 वर्षीय किशोरी से चार लोगों ने गैंगरेप किया। कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है। बताया जा रहा है कि जागरण स्थल से 150 मीटर दूर गैंगरेप हुआ। शोर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, 7 सितंबर को होगी सुनवाई 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी/नैनीताल। हल्द्वानी में कांग्रेस की सभा के बाद सामने आए कथित ‘शुद्धिकरण’ का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। देहरादून निवासी सामाजिक कार्यकर्ता बैजनाथ की ओर से इस मामले को लेकर याचिका दायर की गई है। मामले में आगामी 7 सितंबर, सोमवार को सुनवाई होने की संभावना है। […]

Read More