पहली बारिश में ही खुल गईं प्रशासनिक ब्यवस्थाओं की पोल, आईटीआई से क्रियाशाला को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग धंस गया अचानक 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां सोमवार को हुई पहली बारिश में ही आईटीआई से रामपुर रोड और क्रियाशाला को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग अचानक धंस गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

जानकारी के अनुसार आईटीआई के समीप एक निर्माणाधीन परिसर की दीवार बारिश के कारण भरभराकर गिर गई। दीवार ढहने से सड़क का बड़ा हिस्सा भी क्षतिग्रस्त होकर धंस गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बैरिकेडिंग कर मार्ग को बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट से पार्षद राजेंद्र जीना को बड़ी राहत, सदस्यता रद्द करने के आदेश पर अंतरिम रोक 

प्रशासन ने आईटीआई-धानमिल मार्ग पर यातायात रोकते हुए  वाहनों को क्रियाशाला मार्ग से सीधे रामपुर रोड की ओर डायवर्ट कर दिया है, ताकि आवागमन सुचारु रूप से जारी रह सके।

यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड समर्थित कढ़ाई एवं वस्त्र अलंकरण आधारित आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम का समापन

घटना की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन परिसर के जिम्मेदारों को सड़क किनारे शीघ्र रिटेनिंग वॉल बनाने के निर्देश दिए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। इसके अलावा, बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई पेयजल एवं विद्युत लाइनों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अब स्मार्ट होगी पहाड़ की पढ़ाई: चम्पावत के छह स्कूलों में डिजिटल लर्निंग सुविधा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ 

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आईटीआई-धानमिल मार्ग पर अनावश्यक आवाजाही से बचें और सुरक्षा की दृष्टि से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। फिलहाल संबंधित विभाग सड़क बहाली और आवश्यक मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Administrative shortcomings exposed by the very first rain; the main road connecting the ITI to the workshop suddenly caved in Devbhoomi News Haldwani News; first rain exposes flaws; administration's arrangements left to chance; ITI-workshop road; road suddenly collapsed; traffic disrupted Hindi News News from the hills News From the Pahad uttarakhand news अचानक धंस गईं सड़क आईटीआई से क्रियाशाला मार्ग उत्तराखण्ड न्यूज पहली बारिश और खुल गईं पोल प्रशासनिक ब्यवस्था राम भरोसे यातायात हुआ प्रभावित हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के चलते शनिवार जनपद में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जनपद नैनीताल में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार कल जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहीं-कहीं […]

Read More
उत्तराखण्ड

अस्पताल के गेट पर बाइक चोरी का खेल : CCTV में कैद हुई चोर की पूरी करतूत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खड़ी बाइक पर ही चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि चोर अभी  पुलिस की पकड़ से बाहर है।    यह भी पढ़ें […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब स्मार्ट होगी पहाड़ की पढ़ाई: चम्पावत के छह स्कूलों में डिजिटल लर्निंग सुविधा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चम्पावत।मुख्यमंत्री धामी के प्रदेश में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए जनपद चम्पावत के छह सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग सेट की सुविधा शुरू की गई। इस क्रम में […]

Read More