राम बारात और रावण दहन करने की अनुमति नहीं मिलने पर नाराज़ रामलीला के कलाकारों ने वेशभूषा में कोतवाली में किया प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

ऋषिकेश। यहां की प्रसिद्ध रामलीला बनखंडी समिति को इस वर्ष राम बारात निकालने और रावण दहन करने की प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने पर नाराज़ होकर रामलीला के कलाकारों ने राम,लक्ष्मण, सीता और हनुमान की वेशभूषा में कोतवाली ऋषिकेश पहुँचकर विरोध प्रदर्शन किया।

 

बताते चलें कि रामलीला समिति हर वर्ष की तरह इस बार भी राम बारात और रावण दहन का आयोजन करना चाहती थी। समिति के अनुसार, यह परंपरा पिछले 70 वर्षों से चली आ रही है। पुलिस और प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया, जिससे समिति और कलाकारों में आक्रोश फैल गया और रामलीला के पात्रों की वेशभूषा में ही कलाकारों ने कोतवाली जाकर गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन पर राजनीतिक दबाव है और कुछ प्रभावशाली लोगों के कहने पर आयोजन को रोका जा रहा है। कलाकारों ने यह भी कहा कि समिति पर झूठे मुकदमे दर्ज कर दबाव बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

समिति अध्यक्ष हरिराम अरोड़ा और महामंत्री योगेश कालरा ने कहा कि कुछ लोगों की साजिश के तहत यह आयोजन रोका जा रहा है। उनका आरोप है कि एक सरकारी शिकायत प्रकोष्ठ में बैठे व्यक्ति और स्थानीय रसूखदार लोग आयोजन रुकवाकर संपत्ति कब्जाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि आयोजन की अनुमति पहले ही दोनों पक्षों को नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। वहीं समिति ने चेतावनी दी है कि यदि राज्य सरकार या मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करते हैं, तो वे बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: angry over not getting permission angry over not getting permission to conduct Ram Barat and Ravana Dahan protested in costume at the police station.  उत्तराखण्ड न्यूज protested in costume at the police station. Uttarakhand News Ram Barat and Ravana Dahan Ramlila artists rishikesh news अनुमति नहीं मिलने पर नाराज़ रामलीला के कलाकार ऋषिकेश न्यूज राम बारात और रावण दहन वेशभूषा में कोतवाली में किया प्रदर्शन

More Stories

उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  पौड़ी। यहां श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बैंग्वाड़ी गांव के पास […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More