नदी किनारे मिला पत्थर से कुचला व्यक्ति का शव, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम को 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत रामनगर के ग्राम सांवल्दे पूर्वी नई बस्ती के समीप स्थित नदी किनारे एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

प्राप्त समाचार के मुताबिक रामनगर के सावलदे गांव निवासी रमेश चंद्र 50 पुत्र विशन राम काश्तकार है। वह रात में अपने खेत की चौकीदारी करते हैं। शुक्रवार शाम को भी वह घर से अपने खेत के लिए निकले तो शनिवार सुबह घर नहीं पहुंचे। इस बीच गांव के ही छात्र अपने स्कूल जा रहे थे। उन्होंने नदी किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा तो गांव के लोगों को सूचना दी। रमेश का सिर पत्थर से कुचला हुआ था। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजने की कार्रवाई की गई। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि इस वारदात को किसने अंजाम दिया है पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्यारों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं, सीओ भाकुनी की माने तो कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जल्द ही हत्यारों का पता लगाकर मामले का खुलासा किया जाएगा। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news ramnagar news The body of a person crushed by a stone was found on the river bank the police took the dead body in possession and sent it to the postmortem Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More