मंगलवार शाम से गायब दो किशोरों में से एक का शव मिला गौला नदी से जबकि दूसरा अभी तक लापता 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी।  यहां मोतीनगर में मंगलवार शाम खेलने के लिए निकले दो किशोरों में से एक का शव बुधवार सुबह गौला नदी के गहरे कुंड से बरामद हुआ, जबकि दूसरा किशोर अभी तक लापता है। पुलिस और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुटे हैं। 

जानकारी के अनुसार किशनपुर सकुलिया मोतीनगर निवासी दीवान सिंह का 13 वर्षीय पुत्र अंकित भौरियाल (छात्र, कक्षा 9) और दरपान सिंह दानू का 14 वर्षीय पुत्र कृष (छात्र, कक्षा 10) मंगलवार शाम लगभग चार बजे रोजाना की तरह जंगल के पास स्थित मैदान में खेलने गए थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। जांच के दौरान यह जानकारी मिली कि उनके साथ खेलने गए अन्य दो बच्चे समय से घर लौट आए थे। लेकिन अंकित और कृष का कुछ पता नहीं चला। परिजन और ग्रामीण पूरी रात दोनों बच्चों की तलाश करते रहे। बुधवार सुबह तलाश के दौरान ग्रामीणों को गौला नदी के एक गहरे कुंड में अंकित का शव मिला। कृष का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है, आशंका है कि वह भी उसी कुंड में डूब गया होगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। नदी के बहाव को धीमा करने के लिए बुलडोजर मंगवाया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

 

साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कृष की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Haldwani news The body of one of the two teenagers missing since Tuesday evening was found in the Gaula river while the other is still missing the body of one was found in the Gaula river the other is still missing Two teenagers missing since Tuesday evening uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एक का शव मिला गौला नदी से दुर्घटना न्यूज दूसरा किशोर अभी तक लापता मंगलवार शाम से गायब दो किशोर हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More