दिल्ली से हरिद्वार जा रहे यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक की मौत अन्य गम्भीर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। मंगलौर में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई कार में 8 लोग सवार थे जो गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अर्टिगा कार जिसमें चालक समेत आठ लोग सवार थे वह दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रही थी। जैसे ही कार मंगलौर कस्बे में एसबीआई बैंक के सामने पहुंची तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई गाड़ी टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े वही राहगीरों ने दो घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 के माध्यम से घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की भेजा जहां चिकित्सकों ने 24 वर्षीय तरुण पुत्र गुलशन शर्मा निवासी कबीर बस्ती मलकगंज थाना सब्जी मंडी जिला तिमारपुर नई दिल्ली को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।वहीं अन्य घायलों जिनका नाम मगन पुत्र नरेश कुमार, विपिन पुत्र चंद्रप्रकाश, लक्ष्य पुत्र यशपाल, पुनीत पुत्र अजय सागर, लकी पुत्र मदनलाल, हिमांशु पुत्र राजू और विनय सभी निवासी दिल्ली का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। वही पुलिस द्वारा मामले की जानकारी यात्रियों के परिजनों को दी गई जानकारी पाकर परिजन भी रुड़की सिविल अस्पताल पहुंच गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news one dead and other serious rurki news The car of passengers going from Delhi to Haridwar collided with the divider uncontrolled Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More