अध्यात्मिकता और संगीत का मेल जीवन को स्थिरता और शांति प्रदान करता है – राज्यपाल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा ‘द बीटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल’ में हिस्सा लिया। राज्यपाल ने कहा कि अध्यात्मिकता और संगीत का मेल जीवन को स्थिरता और शांति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस देवभूमि में आकर बीटल्स संगीत को विश्व प्रसिद्धि मिली। यही नहीं, बीटल्स और आध्यात्मिकता के मेल से इस क्षेत्र को भी विश्व प्रसिद्धि मिली है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जो लोग बीटल्स  और आध्यात्मिकता के बारे में और अधिक जानकारी पाना चाहते हैं उनको ऋषिकेश जरूर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए अनेक सर्किट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भूमि में अनेक रोचक और जिज्ञासा के रहस्यमई स्थल हैं, जो दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। हमारी सरकार कनेक्टिविटी के क्षेत्र में फोकस कर रही है ताकि पर्यटकों के आवागमन में असुविधा न हो। परमार्थ निकेतन प्रमुख स्वामी चिदानंद जी महाराज ने कहा कि बीटल्स ने इस क्षेत्र में आकर जब ध्यान लगाया तो इस संगीत को विश्व प्रसिद्धि मिली है। यह इस देव भूमि का ही प्रताप है कि जो भी यहां आता है वह अपने आप तो धन्य हो ही जाता है बल्कि वह दूसरे को धन्य करने में भी अपना योगदान देने में समर्थ हो जाता है। बीटल्स संगीत के साथ भी ऐसा ही हुआ है। स्थानीय विधायक यमकेश्वर रेनू बिष्ट ने सभी अतिथियों और लोगों का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

इस दौरान फेस्टिवल में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता  चौबे,  मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडेय, परमार्थ साध्वी सरस्वती सहित कई लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rishikesh news The combination of spirituality and music provides stability and peace to life - Governor Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More