हल्द्वानी। भाकपा माले की नैनीताल जिला कमेटी ने भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए मंडी फल गल्ला व्यापरियों की मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू को हटाने की मांग का समर्थन देते हुए जांच हाई कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की है।
भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि, मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू पर जो भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं वे गंभीर प्रकृति के हैं इसलिये उनके भ्रष्ट आचरण की जांच माननीय उच्च न्यायालय की निगरानी में की जानी चाहिए और उनको पद से तत्काल हटाया जाना चाहिए।
डॉ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि आरटीआई के जरिये मिले आंकड़े बताते हैं कि मंडी परिषद के अध्यक्ष और दायित्वधारी अनिल कपूर ने ईंधन के रूप में लाखों रूपये का गमन और शासन से सरकारी वाहन आबंटित होने के बाद भी हल्द्वानी से पांखू आने-जाने के लिए टैक्सी किराए पर ली,यह सीधे तौर पर जनता के धन के अपने निजी हित के लिये दुरुपयोग करने का मामला है और उनके भ्रष्ट आचरण को दर्शाता है। इसके अतिरिक्त भी उनपर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं।
भाकपा माले जिला सचिव ने यह भी कहा कि यह देखने वाली बात होगी कि भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू के इस भ्रष्ट आचरण का संज्ञान लेते हैं या नहीं।असल में मुख्यमंत्री की अन्य बातों की तरह भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात भी एक जुमले से अधिक कुछ नहीं है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]