रविवार को रेलवे ट्रैक पर मिले शव की हुई शिनाख्त, मृतक होटल में सैफ के पद पर था कार्यरत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर रविवार की सुबह मिले शव की शिनाख्त हो गयी है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की शिनाख्त दीपक सिंह (27) पुत्र भूपाल सिंह बिष्ट निवासी ग्राम बचकांडे, जिला अल्मोड़ा से हुई हैै। दीपक यहां हल्द्वानी के एक होटल में सैफ के पद पर कार्यरत था।

गौरतलब है कि थाना बनभूलपुरा को रविवार की सुबह सूचना मिली की इन्द्रानगर में रेलवे ट्रेक पर पटरी में दो हिस्सों में कटा हुआ शव पड़ा है। पुलिस सूचना मिलती ही मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने की कोशिश की। लेकिन मृतक के पास पड़े सुसाइड नोट व मोबाइल में पैटर्न लॉक होने की वजह से कुछ जानकारी नहीं हो पायी थी। बाद में पुलिस ने मोबाइल का पैटर्न लॉक खुलवाया और और मृतक के चचेरे भाई भीम सिंह से संपर्क साधा। इस पर भीम सिंह मौके पर पहुंचा और शव की शिनाख्त 27 वर्षीय दीपक बिष्ट पुत्र भूपाल सिंह बिष्ट निवासी ग्राम बचकांडे, अल्मोड़ा के रूप में की। मृतक यहां एक होटल में सैफ के पद पर कार्यरत था। उसने पुलिस को बताया कि मृतक का पिछले चार साल से एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते वह बीते काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बीती शाम भी वह आईटीआई, धानमिल में रहने वाली अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर निकला था। थाना प्रभारी नीरज भाकुनी का कहना है कि मामले में तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला लग रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news The dead body found on the railway track was identified on Sunday the deceased was working as Saif in the hotel Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More