किच्छा। पेट दर्द में झोलाछाप से उपचार लेकर घर लौटकर आए युवक की मौत हो गई। परिजनों द्वारा कोतवाली पहुंच झोलाछाप पर युवक को गलत इंजेक्शन देने की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के साथ युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया।
जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय महेश कश्यप पुत्र मंगल सेन अपनी पत्नी ममता कश्यप और दो वर्षीय बेटे के साथ लक्ष्मी नगर वार्ड 2 किच्छा में रहता था और रुद्रपुर सिडकुल में नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि उसके पेट में तेज दर्द उठा था। तो वह एक झोलाछाप के यहां दवाई लेने गया था। आरोप है कि उसने महेश को दो बोतल ग्लूकोज चढ़ाने के साथ एक इंजेक्शन लगा दिया और कुछ दवाइयां भी दीं। शाम को दोबारा दर्द होने पर महेश फिर से उसके पास गया। झोलाछाप ने उसे इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया। रात में महेश की मौत हो गयी। परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
आजाद नगर चौकी इंचार्ज हेमचंद्र तिवारी ने बताया कि परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]