ट्रक की टक्कर से कार सवार शिक्षक की मौत प्रधानाचार्य गम्भीर 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

बाजपुर। ट्रक और कार की आमने सामने जबर्दस्त भिड़ंत होने से कार सवार एक शिक्षक की मौके पर मौत हो गई। जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वही प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य ने अपने वाहन से घायल को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। मामला बाजपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 74 स्थित जीईटी पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने का है। जहां जसपुर के महुआ डाबरा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अतुल अग्रवाल और शिक्षक गणपत सिंह कार से रुद्रपुर बोर्ड परीक्षाओं को लेकर होने वाली मीटिंग में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने कार और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार शिक्षक गणपत सिंह की मौत हो गई। जबकि प्रधानाचार्य अतुल अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। वहीं पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य ने अपने निजी वाहन से घायल को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही दोराहा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ बरखा मंडल ने बताया कि दुर्घटना में घायल का स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान स्थिति  गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More