जिलाधिकारी नैनीताल जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यों की खण्डवार समीक्षा कर लम्बित 187 योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने के दिए अधिकारियों को निर्देश
हल्द्वानी। जिलाधिकारी वन्दना ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यों की खण्डवार समीक्षा की। उन्होने वर्तमान में जिले में कुल लम्बित 187 योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। साथ ही विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो योजनाऐ पूर्ण हो गई हैं उनकी ऑनलाईन रिपोर्ट सम्बन्धित पोर्टल में भी अपलोड की जाय।
जिलाधिकारी ने खण्डवार लंम्बित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि दो माह के भीतर सभी लंम्बित कार्यों/योजनाओं को शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें, इस हेतु सभी अधिकारी कम से कम एक दिन में एक योजना की समीक्षा व योजना का स्थलीय निरीक्षण अवश्य करें। जिन कार्यों में धीमी प्रगति है या सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा कार्य नही किया जा रहा है उनके बॉण्ड निरस्तीकरण और नई निविदा के तहत कार्य शीघ्र प्रारम्भ किए जाने की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि वह स्वयं प्रत्येक सप्ताह जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करेंगी। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन खण्डों में अधिकारियों द्वारा धीमी प्रगति से कार्य किया जा रहा है उनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि हेतु पत्रावली संस्तुति के साथ प्रस्तुत करें। जिन योजनाओं में कार्य करने में क्षेत्र/ग्रामीण स्तर पर समस्या आ रही है उन क्षेत्रों में अधिकारी स्वयं जाकर स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान कर कार्य/योजना को शीघ्र पूर्ण करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, एसई जल संस्थान विशाल सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]