जिलाधिकारी ने जनता दरबार में फरियादियों की समस्या सुन तत्काल समाधान के दिये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बुधवार को कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी ने आम जनता की जनसमस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निस्तारित करने एवं कार्य पूर्ण होने पर अवगत कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान फरियादियों द्वारा राजस्व, अतिक्रमण, सड़क, विद्युत, नजूल भूमि, पेयजल, अतिक्रमण, पेंशन आदि से सम्बन्धित 57 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई।

जनता दरबार के दौरान अमृतपुर (छोटा कैलाश मार्ग) में हो रहे भूधसाव के दृष्टिगत भारी वाहनों की आवगमन पर रोक को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि लोनिवि द्वारा मार्ग की मरम्मत के पश्चात ही बड़े वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। भविष्य में सुरक्षा के दृष्टिगत लोनोवि को वैकल्पिक मार्ग भी तलाशने के निर्देश दिए है। वर्तमान में ग्रामवासियों द्वारा वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही की जा रही है। ग्राम किशनपुर सरकुलिया के निवासियों ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय राजमार्ग रामपुर-काठगोदाम एनएच के पूर्व दिशा खेत नम्बर-35 पश्चिम की दिशा में गैरमापित भूमि के वासी है। उन्होेेंने अपने नक्शे सुधार की कार्यवाही व भूमि मालिकाना हक को दर्ज कराने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इन्द्रानगर निवासी सलीम रिजवी द्वारा अवगत कराऐ जाने कि नई बस्ती में एक ही व्यक्ति के पास दो सरकारी सस्ता गल्ला दुकानों का कार्यभार होने से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तथा सगीर अहमद की मृत्यु के बाद दुकान समायोजित कर दी गई है, लिहाजा उक्त सस्ता गल्ला दुकान उनके नाम परिवर्तित कर दिया जाए के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये। कालाढूंगी निवासी शुभम बधानी ने अपने प्रार्थना पत्र के द्वारा अवगत कराया कि बच्चों के बौद्धिक विकास हेतु बच्चों के भीतर इस बुक कल्चर को लाने मे पुस्तकालयों की बड़ी भूमिका है, उन्होंने विद्यालयों में साप्ताहिक समय-सारणी में पुस्तकालय को स्थान देने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को जांच कर आख्या देने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में मामूली विवाद बना मौत की वजह : पत्थर से हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम  

जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल, प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक कुमार चौधरी, जलसंस्थान किशन सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शक्तिफार्म में आज से तीन दिवसीय आंचल डेयरी मेला शुरू, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: gave instructions to the concerned officers for immediate solution Haldwani news listening to the problems of the complainants in the public court nainital news the District Magistrate Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शक्तिफार्म में आज से तीन दिवसीय आंचल डेयरी मेला शुरू, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शक्तिफार्म। आंचल डेयरी के उत्पादों का स्वाद चखने, पशुपालन की नई तकनीकें जानने और स्थानीय संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलने जा रहा है। टैगोर नगर, शक्तिफार्म में आज 2 नवंबर से आंचल डेयरी का तीन दिवसीय मेला शुरू होगा, जो 4 नवंबर तक चलेगा। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

INDIA गठबंधन की मेगा रैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठी मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। यहां रामलीला मैदान में रविवार क INDIA गठबंधन की ओर से चुनाव में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में मेगा रैली आयोजित की गई। रैली के माध्यम से विपक्षी दलों ने अपनी एकजुटता और राजनीतिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग : डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान राख 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रविवार (आज) दोपहर एक कार सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लग गईं। आग सबसे पहले स्पेयर पार्ट्स स्टोर में लगी और देखते ही देखते पब्लिक लाउंज व बिलिंग काउंटर तक फैल गई। आग की चपेट में आने से सेंटर में रखा सोफा, फर्नीचर […]

Read More