अतिक्रमण हटाने गईं नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम पर कब्जाधारको ने किया पथराव, निगम की जेसीबी मशीन का टूटा शीशा

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हीरानगर वार्ड संख्या – 17 में अतिक्रमण हटाने के दौरान शनिवार को स्थिति बेकाबू हो गई। नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम पर कब्जाधारक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें नगर निगम की जेसीबी मशीन का अगला शीशा टूट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा कारणों से कार्रवाई तत्काल प्रभाव से रोक दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

 

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, मुखानी चौराहे से क्रियाशाला रोड के बीच स्थित सिंचाई विभाग की भूमि पर हाइटेक सार्वजनिक शौचालय निर्माण प्रस्तावित है। इसी क्रम में नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई थी। टीम के पहुंचते ही पहले कहासुनी और नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते पथराव में बदल गई। पत्थर लगने से जेसीबी का शीशा टूट गया, हालांकि चालक और कर्मचारी सुरक्षित हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

 

सूचना मिलते ही कोतवाली हल्द्वानी और मुखानी थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात नियंत्रित किए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्य में बाधा, पथराव और सरकारी संपत्ति को नुकसान गंभीर अपराध हैं। वीडियो-फुटेज व साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A joint team of the municipal corporation and revenue department action against encroachment crime news Haldwani news JCB machine's windshield broken in stone-pelting by encroachers Municipal Corporation and Revenue Department team attacked with stones during anti-encroachment drive The windshield of the municipal corporation's JCB machine was broken uttarakhand news was pelted with stones by the encroachers which had gone to remove encroachments अतिक्रमण पर कार्यवाही अतिक्रमण हटाने गईं नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम पर पथराव उत्तराखण्ड न्यूज कब्जाधारको द्वारा पथराव में निगम की जेसीबी मशीन का टूटा शीशा क्राइम न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More