हल्द्वानी। वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान अपने घर से भटकी अकेली घूम रही बालिका को काठगोदाम पुलिस ने मिलाया उसके परिजनों से।
जानकारी के अनुसार 4नवंबर को वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान काठगोदाम पुलिस को एक बालिका उम्र लगभग 14-15 वर्ष नारीमन तिराहा काठगोदाम में अकेले घूमती हुई मिली। बालिका ने पूछताछ में उसने अपना नाम सुहानी व पिता का नाम नरेश बताया, लेकिन पता पूछने पर स्पष्ट पता नहीं बता पा रही थी। बालिका मानसिक रुप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी।उक्त बालिका को सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा नारी निकेतन हल्द्वानी दाखिल करने के साथ ही पुलिस द्वारा उसके परिजनों की तलाश हेतु काफी प्रयास किए गए।
काठगोदाम पुलिस ने अथक प्रयासों से दिनांक 7नवंबर को उक्त बालिका के परिजनों की जानकारी प्राप्त कर बालिका को उसकी माता जयवंती देवी पत्नी स्वर्गीय नरेश निवासी पीलीभीत, थाना सुगडी व भाई अमित कश्यप उत्तर प्रदेश के सकुशल सुपुर्द किया गया।इस दौरान बालिका सुहानी के परिजनों द्वारा पुलिस काआभार व्यक्त कर प्रशंसा की गयी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]