उत्तराखंडियत अभियान का पहला चरण 12 दिसंबर को हल्द्वानी से होगा शुरू

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता 


हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी की पहल पर कांग्रेस पार्टी की ओर से आगामी 12 दिसंबर से “उत्तराखंडियत” हम छू उत्तराखंडी, “उत्तराखंडियत हमेरि पछयांण” अभियान का पहला चरण शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरुआत 12 दिसंबर को केनाल रोड स्थित “कृपा सिंधू बैंक्विट हॉल” में आयोजित कार्यक्रम से होगी जिसका शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

वार्ता में उपस्थित लोक गायिका माया उपाध्याय ने बुधवार को यहां कैंप कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंडियत ही हमारी पहचान है। उत्तराखंड यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से हम अपनी संस्कृति अपने पहनावा खानपान के बारे में जनता को जागरूक करेंगे और अपनी इस संस्कृति के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित करते हुए लोगों को संस्कृति के प्रति जागरूक करने के साथ ही मडुवा, झुंगर जैसे अन्य पहाड़ी उत्पादों के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम अपनी संस्कृति को पूरे विश्व भर में फैलाएंगे। माया ने कहा कि हम अपने पहाड़ की एक एक चीज के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी देंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 12 दिसंबर को करने के साथ ही पूरे कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसमें रामनगर, लोहाघाट, कपकोट, सोमेश्वर, बेरीनाग, भनौली, अल्मोड़ा, रामगढ़, धारचूला, पंतनगर, कोटाबाग, बिंदुखत्ता में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

पत्रकार वार्ता में मौजूद डॉ गीतिका बल्यूटिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी की पहल पर उत्तराखंडियत पर कार्यक्रम आयोजित करना बहुत अच्छी पहल है। इसके लिए लोक गायिका माया उपाध्याय का आभार है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More