युवती ने लगाया दो युवको पर अगवा कर दुराचार करने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। जेएनएम का कोर्स कर रही युवती ने दो युवको पर अगवा कर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस नेे तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार कुण्डा थाना क्षेत्र निवासी कक्षा 12 की छात्रा ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि वह ठाकुरद्वारा के एक कालेज में जेएनएम कोर्स कर रही है। इस वर्ष उसका लास्ट ईयर है तथा वर्तमान में प्रैक्टिस के लिये काशीपुर के एक निजी अस्पताल में जाती है। बीती 29 नवम्बर की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अस्पताल गयी थी और शाम को साढ़े पांच बजे अस्पताल से छुट्टी होने पर रामनगर रोड से बैलजुड़ी को जाने वाली सड़क पर आयी। अंधेरा होने के कारण उसने भरतपुर निवासी अपने परिचित को बुलाया और उसके साथ बाइक पर बैठकर घर जा रही थी कि करीब साढ़े छह बजे रास्ते में एक अन्य बाइक पर सवार दो लड़को ने उन्हें रोक लिया और कहने लगे कि तुम लोग कहां से आ रहे हो। यह बताने पर कि काशीपुर से आ रहे हैं, उक्त दोनों ने छात्रा को जबरन बाइक से उतारकर अपनी बाइक पर बैठाया और कहने लगे कि हम तुझे तेरे घर छोड़ देंगे और परिचित को डरा धमका कर उसकी बाइक में लॉक लगाकर वहीं पर छोड़ दिया। उक्त दोनो युवक उसे भरतपुर, कुण्डा, हरियावाला होते हुए नहर के रास्ते से जसपुर के रास्ते पर ले गये। उन्होंने सुनसान जगह पर बाइक रोकी और बाइक चला रहा युवक छात्रा को गन्ने के खेत मेें ले गया और दो बार रेप किया। उसके बाद वह दोनों छात्रा को जसपुर से आगे सुनसान जगह पर खेतों मे ले गये, यहां उक्त दोनों युवकों ने शराब पी और उक्त युवक ने एक बार फिर रेप किया और रात भर छात्रा को वहीं बैठाये रखा। आरोप है कि सुबह होने से पहले एक बार फिर रेप किया गया। उसके बाद दोनों उसे काशीपुर में जसपुर बस अड्डे के पास छोड़कर चले गये। छोड़तेे वक्त धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मार देंगे। छात्रा के मुताबिक जसपुर बस अड्डे से वह कुंडा चौराहा पहुंची और भरतपुर निवासी अपने परिचित को फोन किया। परिचित उसे घर ले गया। घर पहुंचकर आप बीती घर वालों को बतायी। पीड़िता ने बताया कि वे एक दूसरे को गुरविन्दर गुरि व विक्की कहकर बुला रहे थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news kashipur news police started investigation The girl accused two youths of kidnapping and misbehaving US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More