फेसबुक के जरिये युवकों को फंसाने वाली युवती अब फंस गई पुलिस के शिकंजे में

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। जनपद नैनीताल के अंतर्गत रामनगर पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वह काफी समय से सोशल मीडिया पर लोगों से दोस्ती कर उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। इधर वह दो युवकों को ब्लैकमेल कर वह उनमें से एक युवक से सात लाख और दूसरे से 20 हजार रुपये मांग रही थी। इस युवक से वह 90 हजार रुपए पहले ले चुकी थी। पीड़ित युवकों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्राम गर्जिया क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय युवती लंबे समय से सोशल मीडिया पर युवकों से दोस्ती कर उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। इनमें से एक युवक ने बताया कि युवती ने पहले उससे सोशल मीडिया पर दोस्ती की और बाद में उसके घर आकर सात लाख रुपये मांगे। मना करने पर उसने हंगामा किया और मारने की धमकी भी दी। इसके अलावा क्षेत्र के ही एक अन्य गांव निवासी युवक ने भी बताया कि उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। मना करने पर उसने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और उससे 90 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद 20 हजार रुपये की मांग की। दोनों युवक ने कोतवाली में युवती के खिलाफ तहरीर दी। इस पर मामले की विवेचक एसआई प्रीति ने आरोपित युवती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

एसआई प्रीति ने बताया कि युवती पिछले चार-पांच साल से यहीं काम कर रही थी। अब तक वह भवानीगंज, गूलरघट्टी, कानिया, चोरपानी, लखनपुर और पीरूमदारा क्षेत्र के कई युवकों को अपना निशाना बना चुकी है। अधिकतर युवक बदनामी के डर से खुलकर सामने नहीं आए। जिन दो युवकों ने तहरीर दी वह इससे काफी परेशान हो चुके थेे। आरोपित युवती ने कई युवकों को फंसाने की बात कबूल की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More