सेल्फी के चक्कर में गई युवती की जान, देव स्थलों का दौरा करने आई थी उत्तराखंड  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

नई टिहरी। नैसर्गिक सुंदरता को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते हुए एक महिला कौडियाला के समीप सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। महिला मुरादाबाद की बताई जाती है जो अपने पति के साथ देव स्थलों का दौरा करने के लिए उत्तराखंड आई हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

घटना की सूचना पर पहुंची थाना देवप्रयाग की पुलिस फोर्स ने इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी। जानकारी पर पोस्ट ब्यासी से हेड कांस्टेबल सुरेश प्रसाद की रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रोप की सहायता से खाई में उतरकर गहन सर्चिंग की गई। प्रतिकूल मौसम व रात्रि में विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू टीम द्वारा गहन सर्चिंग करते हुए आज प्रातः उक्त महिला का शव बरामद कर लिया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा रोप स्ट्रैचर के माध्यम से महिला के शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

बताया जा रहा है कि ये पति पत्नी केदारनाथ से वापस मुरादाबाद जा रहे थे। कौडियाला के समीप महिला जब सेल्फी लेने लगी तो सड़क से नीचे गिर गई। यह घटना ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौड़ियाला के पास सोंडपानी में हुई। महिला की पहचान प्रियंका पत्नी राहुल सैनी, उम्र-28 वर्ष निवासी-शेख धर्मपुर थाना सिविल लाइन मुरादाबाद यूपी की रहने वाली है। पुलिस ने शव को विच्छेदन गृह भेज दिया है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: The girl's life was lost in the affair of selfie Uttarakhand had come to visit the places of God Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More