“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से सरकार पहुँच रही गांव-गांव 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत प्रदेशभर में 45 दिनों तक विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से जिला स्तर के 23 विभागों की 125 जनकल्याणकारी योजनाओं का न केवल व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, बल्कि पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

मीडिया सेंटर हल्द्वानी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार को सीधे ग्राम और न्याय पंचायत स्तर तक पहुंचाना है, ताकि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके और कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि शिविरों में विभिन्न विभाग एक ही मंच पर अपनी सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे जनता को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

इस दौरान डॉ. उपाध्याय ने पत्रकारों की समस्याएं भी गंभीरता से सुनीं। पत्रकारों ने बच्चों की शिक्षा, वाहन ऋण, सूचना विभाग की वेबसाइट से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों, स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन और आयुष्मान कार्ड निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। संयुक्त निदेशक ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि विभागीय स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने मीडिया से अपील की कि वे इस जनकल्याणकारी अभियान को जन – जन तक पहुंचाने में सक्रिय सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: "Government for the people “जन-जन की सरकार at the people's doorstep" campaign at the people's doorstep" campaign: The government is reaching every village Haldwani news State government reaching every village uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज जन-जन के द्वार” अभियान राज्य सरकार पहुँच रही गांव-गांव हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More