हल्द्वानी। छात्रसंघ चुनाव युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जो उन्हें नेतृत्व की बारीकियों और समाज के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराता है। वर्तमान सरकार द्वारा छात्रसंघ चुनाव न कराने का निर्णय न केवल छात्रों की आवाज़ को दबाने का प्रयास है, बल्कि उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा हनन भी है।
सरकार हर चुनाव से बचने का प्रयास कर रही है, चाहे वह निकाय चुनाव हो या छात्रसंघ चुनाव। ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार को अपनी नीतियों के प्रति जनविरोध का भय है। छात्रसंघ चुनाव केवल एक औपचारिकता नहीं है; यह छात्रों के विचारों, आकांक्षाओं और अधिकारों की अभिव्यक्ति का सशक्त मंच है। लोकतंत्र में युवाओं को उनके अधिकारों से वंचित करना सरकार की जनविरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
मैं सरकार से अपील करता हूँ कि वह इस निर्णय पर पुनर्विचार करे और युवाओं को उनके अधिकारों से वंचित न करे। लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है, और इसके लिए मैं हरसंभव प्रयास करूंगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियों, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से हल्द्वानी के बुधपार्क में धरना प्रदर्शन, सत्याग्रह के साथ ही भारत की राष्ट्रपति महोदया को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से 6 सूत्रीय […]