पति ने बेरहमी से चाकू से वार कर करदी अपनी ही पत्नी की हत्या 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

पिथौरागढ़। यहां मुख्यालय क्षेत्र में एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के सीने और गले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जाखनी क्षेत्र में किराए के कमरे में रहने वाले 40 वर्षीय राजेश राम लाबड़ का आज सुबह अपनी पत्नी नीलम उर्फ निर्मला देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान राजेश राम लाबड़ ने चाकू से पत्नी के सीने और गले पर कई वार कर दिए, जिससे निर्मला देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

बताया गया कि राजेश राम लाबड़ मूल रूप से विकासखंड मूनाकोट के झूलाघाट क्षेत्र अंतर्गत कानड़ी गांव का निवासी है। वह वर्तमान में महाराष्ट्र के पुणे में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है और कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी पर घर आया हुआ था। दंपति के दो बच्चे भी बताए जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है। हत्या के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Husband brutally kills wife Husband brutally murders his wife with a knife murder news pithoragarh news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज पति ने कर दी पत्नी की बेरहमी से हत्या पिथौरागढ़ न्यूज मर्डर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More