उद्घाटन से पहले खोखा ही हुआ गायब, पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

टिहरी। यहां कीर्तिनगर में एक शख्स ने ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे के पास अपना नया खोखा (दुकान) तैयार किया था। जिसका आज उद्घाटन किया जाना था, लेकिन जैसे ही शख्स उद्घाटन करने पहुंचा तो पता चला कि चोर सामान समेत पूरी दुकान को उड़ा ले गए हैं। कोतवाली में शिकायत के बाद अब कीर्तिनगर पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी के चौरास के मैणों गांव निवासी सुरेंद्र सिंह जयाड़ा पुत्र कलम सिंह जयाड़ा ने कीर्तिनगर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें सुरेंद्र सिंह जयाड़ा ने बताया है कि उन्होंने नगर पंचायत कीर्तिनगर की भूमि में खोखा लगाने की परमिशन लेकर सारे दस्तावेजों के साथ बदरीनाथ हाईवे (NH 58) पर ब्लॉक रोड मोड के पास एक टिनशेड खोखा खोला था, और खोखा में होटल संचालन के लिए संबंधित सामान के साथ नकदी भी रखी हुई थी। जिसमें फ्रिज, क्रॉकरी, गैस, गैस चूल्हा भी रखा हुआ था। आज दुकान का विधिवत उद्घाटन किया जाना था। जैसे ही आज सुबह वो होटल का उद्घाटन करने पहुंचे तो वहां से पूरा खोखा ही गायब था। शिकायत पर कीर्तिनगर कोतवाल देवराज शर्मा का कहना है कि इस संबंध में एक शिकायत मिली है। जिस पर अब पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: inauguration of the kiosk police registered a case on Tahrir and started investigation police started investigation tehri news The kiosk itself went missing before the inauguration the thieves made the kiosk disappear uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More