हल्द्वानी। सर्किट हाउस काठगोदाम में आज जिला पंचायत बोर्ड की अंतिम बैठक अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया ने पांच वर्ष के कार्यकाल के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा के साथ ही कहा कि जिला पंचायत द्वारा जनपद में विकास के अभूतपूर्व कार्य किये।कुछ विकास कार्यो को बजट के कारण विकास योजना पूर्ण नही हो पाई है आगामी बजट में कार्य पूर्ण कर लिये जायेंगे।
उन्होंने कहा जिला पंचायत द्वारा स्वच्छता पर विशेष अभियान के तहत जनपद में अभूतपूर्व कार्य किये गये। बैठक में श्रीमती तोलिया ने सभी सदस्यो का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा पांच वर्षों में सभी सदस्यों का विकास योजनाओं को आमजनमानस तक पहुचाने में
सहयोग प्राप्त हुआ। बैठक में 28 अगस्त 2024 की कार्यवाही की पुष्टि पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिलापंचायत विकास योजना के वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु अनुमानित बजट लगभग 69 करोड का प्रस्ताव रखा गया। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य मनोनीत होने के पश्चात प्रथम बैठक 2 दिसम्बर 2019 को हुई थी। उन्होंने बताया कि वर्तमान जिला पंचायत का कार्यकाल 2 दिसम्बर 2024 को पूर्ण हो जायेगा। बैठक मे अपर मुख्य अधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु पुनरीक्षित बजट एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु 69 करोड अनुमानित बजट का लेखा जोखा अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया। बैठक में सभी सदस्यो ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं एवंवित्तीय वर्ष में किये गये विकास कार्यो के बारे में अवगत कराया। कहा जिन योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है वे कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिये जायेंगे।
इस दौरान बैठक में उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल, जिला पंचायत सदस्य किशोरी लाल, प्रेमबल्लभ बृजवासी, सागर पाण्डे, मीना चिलवाल, अनिल चनौतिया, गीता बिष्ट, मंजू आर्या, नवेदिता जोशी, रेखा भटट, दीपक मेलकानी, विपिन चन्द्रा तथा कमलेश चन्द्रा उपस्थित थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]