10 लाख की ठगी का मुख्य आरोपी डेढ़ साल बाद आया पुलिस गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ के डीडीहाट में बैंक में नौकरी के नाम पर 10 लाख की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस डेढ़ साल बाद पकड़ने में कामयाब हुई है। पुलिस ने आरोपी को लखनऊ से पकड़ा है। वहीं मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मार्च 2020 में डीडीहाट निवासी मंगल सिंह ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा था कि बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर राकेश पाण्डे उर्फ कन्हैया भगत और गिरीश चंद ने उनसे दस लाख की ठगी की है। वर्ष 2018 से ही दोनों ने उनसे नौकरी के नाम पर पैसा ले रहे थे। तहरीर मिलने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। अब लगभग डेढ़ साल बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी तक पहुंच उसे गिरफ्तार किया। दो दिन पूर्व डीडीहीट प्रभारी निरीक्षक हिमांशु पंत के नेतृत्व में आरोपी को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक महेश चंद्र, कांस्टेबल अंकुर कनौजिया शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news pithoragarh newe Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More