रामपुर से लापता नाबालिग किशोरी और युवक को परिजनों ने पकड़ कर किया नैनीताल पुलिस के हवाले, देर रात यूपी पुलिस ले गई दोनों को रामपुर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां रामपुर से लापता वाहन चालक युवक और नाबालिग बालिका को परिजनों ने फ्लैट्स में घेरकर धुनाई करने के बाद कोतवाली पुलिस के हवाले किया। नैनीताल पुलिस की सूचना पर यूपी पुलिस देर शाम दोनों को लेकर रामपुर लौट गई।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के रामपुर से लापता कक्षा 9 में पढ़ने वाली 15 वर्षीय किशोरी अपने पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय वाहन चालक के साथ नैनीताल होटल में रुकी थी। भोटिया मार्किट और फ्लैट्स मैदान में घूमने के दौरान दोनों को तलाशते हुए नैनीताल पहुंचे किशोरी के भाई और दोस्तों ने देख लिया और समझाने का प्रयास किया। बावजूद वह वाहन चालक युवक के साथ ही रहने पर उतारू थी। इस बात से नाराज परिजन द्वारा युवक के साथ ही किशोरी की भी धुनाई करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। परिजनों द्वारा युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। कोतवाल प्रीतम सिंह ने रामपुर पुलिस से संपर्क कर इसकी सूचना संबंधित थाने को दी। रामपुर से पुलिस टीम नैनीताल पहुंची और दोनों को लेकर रामपुर लौट गई ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news late night UP Police took both of them to Rampur nainital news The missing minor teenager and youth were caught by the relatives from Rampur and handed over to Nainital police Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More