पुलिस के मोबाइल रिकवरी सैल लगभग 48 लाख रुपये कीमत के मोबाइल बरामद करते हुए मोबाइल स्वामियों को लौटाए उनके मोबाइल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस के मोबाइल रिकवरी सैल को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लगभग 48 लाख रुपये कीमत के 346 मोबाइल बरामद किए हैं। एसएसपी ने खुलासा करते हुए कई मोबाइल स्वामियों को उनके मोबाइल लौटाए। पुलिस द्वारा बरामद किए गए फोनों में ओप्पो94, सैमसंग 19, वीवो 67 तथा 70 अन्य मोबाइल बरामद किए है। पुलिस ने सोनिया गांधी नाम की एक मोबाइल स्वामी का रियल मी का मोबाइल भी बरामद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भटट द्वारा आम जनता के मोबाइल फोन गुमशुदगी होने की लिखित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये, त्वरित कार्यवाही करते हुये मोबाईल फोनों को रिकवर करने हेतु मोबाइल एप्प को आदेशित किया गया। जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी ऑप्स/यातायात नितिन लोहनी के सफल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मोबाइल एप्प साईबर सैल संजय कुमार के नेतृत्व में आरक्षी नरेश सिंह मेहरा, आरक्षी किशन सिंह कुंवर, आरक्षी बलवन्त सिंह बिष्ट के द्वारा शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह जुलाई 2022 से अब तक की आईएमईआई नम्बरों को एसओजी के माध्यम से सर्विलांस में लगाये जाने के उपरान्त जो आईएमईआई का प्रचलन में होना पाया गया। उक्त मोबाइलों को आईएमईआई के आधार पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, विहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से बरामद किए हैं। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि 1 जनवरी 2022 में से सितंबर तक कुल 1098 मोबाइल बरामद किए गए हैं। जिनकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Haldwani Police The mobile recovery cell of the police recovered the mobiles worth about Rs 48 lakh and returned their mobiles to the mobile owners Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More