एयरपोर्ट पर एक विमान में बम मिलने की खबर निकली फर्जी, कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया गया दर्ज

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहां एयरपोर्ट पर एक विमान में बम मिलने की सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट फर्जी निकली। जिसके बाद कोतवाली डोईवाला में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बम मिलने की सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया था।पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दल ने विमान को घेर लिया था। एयरपोर्ट पर डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंची। कई घंटे तक इस विमान की तलाशी ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को सीआईएसएफ को ट्विटर हैंडल पर एयर के विमान में बम की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते ने विमान को घेर लिया। फ्लाइट अपराह्न बाद 4:22 बजे अमृतसर से देहरादून पहुंची थी। आनन-फानन में सभी 32 यात्रियों को नीचे उतारा गया और टर्मिनल से तीन किमी दूर रनवे की शुरुआत में ले जाया गया। जांच के बाद स्पष्ट हुआ की बम की सूचना फेक थी। मामले में पड़ताल करने पर पता चला कि सोशल मीडिया पर एक फ्लाइट में बम होने की फर्जी/ भ्रामक पोस्ट अपलोड की गई। उक्त पोस्ट के तथ्यों की जांच करने पर पोस्ट फर्जी व भ्रमक पाई गई। सीआईएसएफ यूनिट एएसजी देहरादून के उप कमांडेट/कासो एनपीएस मुंग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने पत्र में कहा कि मंगलवार को एक्स हैंडल पर एक फ्लाइट में बम होने की भ्रामक पोस्ट अपलोड की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ पटरी मार्ग पर मौत का तांडव: चार बाइकों की जोरदार टक्कर, 3 की मौत   

एयर पोर्ट के निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि एलायंस एयर के जिस विमान में बम की सूचना मिली, उसको दोपहर सवा बारह बजे एयरपोर्ट पर आना था, लेकिन यह फ्लाइट कई घंटों के विलंब से शाम 4:22 बजे पहुंची। फ्लाइट में कोई बम नहीं मिला। यह एक फेक सूचना थी। जांच के बाद फ्लाइट को वापस टर्मिनल लाया गया। वहीं, एयरपोर्ट पर पहले से खड़ी इंडिगो की दिल्ली वाली फ्लाइट को दिल्ली रवाना किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a case has been registered against an unknown person a case has been registered against an unknown person in the police station dehradun news The news of a bomb being found in a plane at the airport has turned out to be fake The news of a bomb being found in a plane at the airport turned out to be fake uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कांवड़ पटरी मार्ग पर मौत का तांडव: चार बाइकों की जोरदार टक्कर, 3 की मौत   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के रुड़की में शुक्रवार देर रात पिरान कलियर कांवड़ पटरी मार्ग पर चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चारों बाइकें […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मौसम समाचार : 9 जिलों में भारी बारिश के साथ ही भूस्खलन और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर का खतरा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश में शनिवार (आज) मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति से गोरापड़ाव डकैती का खुलासा :  48 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार, 8 लाख की डकैती की साजिश का पर्दाफाश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  गोरापड़ाव में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने त्वरित कार्रवाई और सटीक रणनीति के दम पर महज दो दिन में बड़ा खुलासा कर दिया। एसएसपी के सीधे पर्यवेक्षण में करीब 50 पुलिस अधिकारियों और […]

Read More