ब्राह्मण हित की बात करने वाले को होगा ब्राह्मण का बोट- विशाल शर्मा

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में ब्राह्मण महासभा ने अगामी14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण महासभा एवं ब्राह्मणों की भागीदारी को लेकर चर्चा की।

बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया की समस्त उत्तराखंड में 30 लाख से अधिक ब्राह्मण वोटर होने के बावजूद ब्राह्मणों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बार जो भी राजनीतिक दल एवं विधायक प्रत्याशी ब्राह्मण हित की बात करेगा और ब्राह्मण समाज के हितों को लेकर कार्य करेगा, उसी को समर्थन दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि नैनीताल जिले में अधिकांश सीटों पर सर्वाधिक ब्राह्मण है, लालकुआं में सबसे अधिक 31% ब्राह्मण वोटर है। जबकि कई विधानसभा सीटों पर ब्राह्मण ही निर्णायक वोटर होता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, 7 सितंबर को होगी सुनवाई 

उन्होंने कहा लालकुआं विधानसभा में पहली बार किसी भी बड़े राजनीतिक दल ने ब्राह्मण प्रत्याशी को टिकट न देकर ब्राह्मणों की अनदेखी की है पंडित विशाल शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहां की अगर ब्राह्मणों की अनदेखी हुई तो इस बार ब्राह्मण वोट नहीं, वोट के रूप में चोट करेगा। उन्होंने सभी से निवेदन किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस लोकतंत्र उत्सव में बढ़-चढ़कर मतदान करें, क्योंकि समाज हित में निस्वार्थ कार्य करने वाले विधायक प्रत्याशी जीतकर विधानसभा में जाएंगे तभी हमारे समाज का उत्थान होगा। बैठक में मौजूद नगर अध्यक्ष ललित पांडे, प्रदेश सचिव रविंद्र श्रोतीया, बृजेश तिवारी, सुशील शर्मा,अमृत पांडे, श्रीमती मीरा उनियाल, श्रीमती निशा वेला,श्रीमती हेमा पांडे, श्रीमती बरखा शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More