अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में क्रिकेट लीग के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, आयोजक निकला फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किए जाने वाले बहुचर्चित क्रिकेट मैचों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। एंटरटेनमेंट/इवेंट क्रिकेट लीग के बैनर तले कराए जाने वाले इन मुकाबलों में टीम बेचने और आयोजन के नाम पर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड मैच का आयोजक विकास ढाका खुद बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, आयोजक विकास ढाका ने अलग-अलग राज्यों के लोगों को क्रिकेट टीमों की फ्रेंचाइजी/भागीदारी बेचने का झांसा दिया। इनसे लाखों रुपये वसूले गए, लेकिन न तो वैसी कोई वैध लीग थी और न ही टीमों को लेकर कोई पुख्ता दस्तावेज या आधिकारिक अनुबंध मौजूद था। इस ठगी का शिकार उत्तराखंड के पूर्व विधायक नारायण पाल सहित कई राज्यों के निवेशक और क्रिकेट से जुड़े लोग हुए हैं, जिन्होंने आयोजन की विश्वसनीयता पर भरोसा कर रकम सौंपी, इस ठगी का शिकार खेल विभाग भी हुआ है। आयोजक द्वारा यह प्रचार किया गया था कि 3 फरवरी से गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में क्रिकेट मैच आयोजित किए जाएंगे, जिनमें भारत के नामी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

प्रचार में हरभजन सिंह, इरफान पठान, परवीन कुमार और मनप्रीत गोनी जैसे बड़े नाम शामिल किए गए। दावा किया गया कि ये सभी खिलाड़ी हल्द्वानी पहुंचकर मैच खेलेंगे। लेकिन जब समय नजदीक आया, तो न तो खिलाड़ियों की कोई आधिकारिक पुष्टि सामने आई और न ही आयोजन से जुड़े आवश्यक अनुमतियों के दस्तावेज दिखाए जा सके। शिकायत के बाद पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ितों ने पुलिस से शिकायतकी। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आयोजक विकास ढाका को होटल से पूछताछ के लिए उठा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अब बैंक लेन-देन, निवेशकों से किए गए समझौते और आयोजन से जुड़े सभी दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस ठगी में कोई और व्यक्ति या संस्था शामिल तो नहीं है।

इस पूरे मामले से न सिर्फ निवेशकों को आर्थिक नुकसान हुआ है, बल्कि हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और शहर की खेल छवि को भी गहरा झटका लगा है। स्थानीय खेल प्रेमियों में भी नाराज़गी है कि क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल के नाम पर इस तरह का फर्जीवाड़ा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

फिलहाल पुलिस की पूछताछ जारी है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ठगी की रकम, पीड़ितों की संख्या और नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं। प्रशासन की ओर से भी संकेत दिए गए हैं कि बिना अनुमति और वैध प्रक्रिया के ऐसे आयोजनों पर सख्ती की जाएगी, ताकि भविष्य में खेल और खिलाड़ियों के नाम पर इस तरह की ठगी दोबारा न हो।

 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news International Stadium Gaulapar Haldwani Major fraud in the name of a cricket match Major fraud uncovered at international stadium in the name of a cricket league; organizer revealed as the mastermind of the scam uttarakhand news अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापर हल्द्वानी उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज क्रिकेट मैच के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More