उत्तराखण्ड भाजपा की सभी 70 सीटों पर दावेदारों के पैनल को अंतिम रूप, आज दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी जाएगी

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन के मद्देनजर उत्तराखंड भाजपा ने सभी 70 सीटों पर दावेदारों के पैनल को अंतिम रूप दे दिया है। शनिवार को पार्टी की चुनाव समिति की बैठक में चर्चा के बाद इस पर मुहर लगाई गई। यह सूची आज दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी जाएगी। प्रत्याशियों के संबंध में केंद्रीय संसदीय बोर्ड निर्णय लेगा। सूत्रों के अनुसार 28 सीटों पर स्थिति लगभग साफ है। यदि कोई फेरबदल नहीं हुआ तो प्रथम चरण में इन नामों की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा 25 सीटें विभिन्न कारणों से फंसी हैं, जिन पर मशक्कत करनी पड़ेगी। यह भी बताया जा रहा कि 10 से 15 वर्तमान विधायकों के टिकट पर पार्टी कैंची चला सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड प्रदेश भाजपा ने करी प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा 

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में शनिवार को केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत व तीरथ सिंह रावत समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में दावेदारों के पैनल पर विमर्श हुआ। डेढ़ घंटे चली बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार चर्चा की गई। कुछे एक सीटों पर एकाध नाम जोड़े गए तो कुछ से हटाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से दोष सिद्ध कैदी हुआ फरार, कड़ी मशक्कत के बाद आया पकड़ में 

28 नाम जिनपर स्थिति स्पष्ठ है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (खटीमा), कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (चौबट्टाखाल), बंशीधर भगत (कालाढूंगी), सुबोध उनियाल (नरेंद्र नगर), डा हरक सिंह रावत (केदारनाथ), स्वामी यतीश्वरानंद (हरिद्वार ग्रामीण), बिशन सिंह चुफाल (डीडीहाट), रेखा आर्य (सोमेश्वर), अरविंद पांडेय (गदरपुर), गणेश जोशी (मसूरी) व डा धन सिंह रावत (श्रीनगर), विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल (ऋषिकेश), प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक (हरिद्वार), विधायक मुन्ना सिंह चौहान (विकासनगर), उमेश शर्मा काऊ (रायपुर), विनोद चमोली (धर्मपुर), चंदन रामदास (बागेश्वर), सौरभ बहुगुणा (सितारगंज), राजेश शुक्ला (किच्छा), कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन (खानपुर), महेश जीना (सल्ट), चंद्रा पंत (पिथौरागढ़), डा प्रेम सिंह (नानकमत्ता), नवीन दुम्का (लालकुंआ), बलवंत सिंह भौर्याल (कपकोट), ऋतु खंडूड़ी (यमकेश्वर), कुछ समय पहले भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक प्रीतम पंवार (धनोल्टी) व पूर्व विधायक राजकुमार (पुरोला)।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कार के अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दंपती सहित बेटे की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता चमोली। गोपेश्वर-पोखरी रोड पर एक कार के अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से आग लगने में एक दंपती सहित बेटे की जलकर मौत हो गई, जबकि उनका दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड प्रदेश भाजपा ने करी प्रदेश प्रवक्ताओं […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड प्रदेश भाजपा ने करी प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 9 प्रवक्ताओं की सूची जारी की गयी है। यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड प्रदेश भाजपा ने करी प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा देखें […]

Read More
उत्तराखण्ड

अवैध हथियार और कच्ची शराब के साथ चोरगलिया पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देशों के तहत अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना चोरगलिया पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड प्रदेश भाजपा ने करी प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा जानकारी के […]

Read More