11 दिन से लापता 35 वर्षीय युवक का जंगल से बरामद हुआ कंकाल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। 11 दिन से लापता 35 वर्षीय युवक प्रमोद कुमार का कंकाल जंगल से बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से कंकाल के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए, जबकि अन्य अवशेष परिजनों को सौंप दिए गए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रमोद कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मंडावर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह हरियाणा निवासी टिंकू संजय कुमार के हरिद्वार जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित शेरपुर बेला गांव में खेत पर मजदूरी करता था और वहीं रहता था।17 जून को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 19 जून को मंडावर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी गई। परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले में समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

यह भी पढ़ें 👉  शादी के मंडप से पहले लूट का खेल :  फर्जी दुल्हन सहित अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में 

बताया जा रहा है कि शेरपुर बेला गांव की बंगाली बस्ती के कुछ लोग जंगल में लकड़ी बीनने गए थे।इसी दौरान उन्हें एक नरकंकाल दिखाई दिया, जिसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी गई। सूचना पर लक्सर के पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी, गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी सूरत शर्मा और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  अस्पताल के गेट पर बाइक चोरी का खेल : CCTV में कैद हुई चोर की पूरी करतूत 

घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने कुछ लोगों पर प्रमोद की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने कंकाल के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

लक्सर के पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि करीब 11 दिन पहले शेरपुर बेला गांव के एक युवक के लापता होने की सूचना मिली थी, जिसकी गुमशुदगी मंडावर थाने में दर्ज कराई गई थी। जंगल से मिले नरकंकाल की पहचान परिजनों ने उसकी पैंट के आधार पर प्रमोद कुमार के रूप में की है। उन्होंने कहा कि कंकाल के कुछ हिस्सों के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और आगे की कानूनी कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 35-year-old man Devbhoomi News Hindi News missing for 11 days News from the hills News From the Pahad Skeleton of 35-year-old man missing for 11 days recovered from forest; Crime News; Haridwar News skeleton recovered from forest uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के चलते शनिवार जनपद में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जनपद नैनीताल में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार कल जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहीं-कहीं […]

Read More
उत्तराखण्ड

अस्पताल के गेट पर बाइक चोरी का खेल : CCTV में कैद हुई चोर की पूरी करतूत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खड़ी बाइक पर ही चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि चोर अभी  पुलिस की पकड़ से बाहर है।    यह भी पढ़ें […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब स्मार्ट होगी पहाड़ की पढ़ाई: चम्पावत के छह स्कूलों में डिजिटल लर्निंग सुविधा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चम्पावत।मुख्यमंत्री धामी के प्रदेश में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए जनपद चम्पावत के छह सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग सेट की सुविधा शुरू की गई। इस क्रम में […]

Read More