प्रदेश सरकार और विभाग पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध – अपर निदेशक सूचना   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार और विभाग पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं और उनके मुद्दों के त्वरित निस्तारण के लिए विभाग गंभीरता से कार्य कर रहा है।

शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित बैठक के दौरान अपर निदेशक ने पत्रकारों से संवादकर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। उन्होंने बताया कि पत्रकार मान्यता के नवीनीकरण में आ रही दिक्कतों को विभाग ने गंभीरता से लिया है और इसके समाधान की दिशा में कार्य किया जा रहा है।साथ ही मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता से जुड़े सभी लंबित मामलों का निस्तारण कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

उन्होंने कहाकि जिन पत्रकारों को पत्रकार कल्याण कोष से सहायता नहीं मिल पा रही है, उन्हें मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए संबंधित पत्रकारों को जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से नियमानुसार प्रस्ताव भेजना होगा। बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार पत्रकारों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों का समाधान विभागीय एवं शासन स्तर पर शीघ्र किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

इस दौरान पत्रकारों ने चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार, मान्यता प्रक्रिया में स्थिरता, कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा, राज्य अतिथि गृहों में आरक्षण, पत्रकारों के बच्चों को उच्च शिक्षा में आरक्षण,रेलवे आरक्षण की पुनर्बहाली, टोल प्लाजा में छूट तथा जिला पत्रकार स्थायी समिति में व्यापक प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए।

अपर निदेशक ने आश्वासन दिया कि सूचना विभाग से जुड़े मामलों का शीघ्र समाधान किया जाएगा, जबकि अन्य विभागों से संबंधित मुद्दों को संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कुमाऊं द्वार, हल्द्वानी में आधुनिक मीडिया सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है और जल्द ही इस पर कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

बैठक का संचालन जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी ने किया। इस अवसर पर सूचना अधिकारी अहमद नदीम सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Additional Director Department of Information and Public Relations Department of Information Uttarakhand Haldwani news Resolution of Journalists' Issues The State Government and the Department are Fully Committed to Resolving Journalists' Issues -Additional Director of Information uttarakhand news Uttarakhand State Government अपर निदेशक सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड प्रदेश सरकार पत्रकारों की समस्याओं का समाधान सूचना विभाग उत्तराखण्ड हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More