सुसाइड से संदेह की ओर महिला के घर के बाहर युवक के मौत की कहानी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां महिला के घर के बाहर राजस्थान के एक युवक की गोली लगने से हुई मौत के मामले में बड़ा चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। पुलिस ने युवक से जुड़ी महिला के घर से उसका बैग, लैपटाप और अन्य सामान बरामद किया है। इतना ही नहीं बैग में एक लिखित वसीयतनामा और वीडियों भी मिला है। जिसमें युवक पूरे होशो हवाश में अपनी चल-अचल और अर्जित संपत्ति महिला और उसकी बेटियों के नाम करने की बात कर रहा है। फिलहाल अभी तक कि मामला हत्या है या आत्महत्या इस बारे में पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ भी स्पष्ट तौर पर बोलने से बचते हुए पीएम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की बात कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  

बताते चलें कि चार मार्च को नैनीताल के गोपाला सदन स्थित पालिका आवास के बरामदे में एक युवक का शव बरामद हुआ था जिसको गोली लगी थी शव के पास एक तमंचा भी बरामद हुआ पुलिस जांच में मृतक की शिनाख्त सौरभ पांडे थाना सिंघनिया जिला हनुमानगढ़ राजस्थान के रूप में हुई जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी का रहने वाला था। जांच पड़ताल में पता चला कि युवक नैनीताल के एक महिला के साथ एक तरफा प्रेम करता था और महिला से युवक की सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। कहा जा रहा था कि एकतरफा प्रेमप्रसंग के चलते युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ऐसे में अब मृतक युवक का बैग लैपटॉप उक्त महिला के घर से बरामद होने के मामला और उलझ गया है, तो वही मृतक के परिवार वाले भी पूर्व से ही इस मामले को हत्या बता रहे हैं, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लक्सर में 14 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार; चौथा फरार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र जागरण में गई 14 वर्षीय किशोरी से चार लोगों ने गैंगरेप किया। कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है। बताया जा रहा है कि जागरण स्थल से 150 मीटर दूर गैंगरेप हुआ। शोर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, 7 सितंबर को होगी सुनवाई 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी/नैनीताल। हल्द्वानी में कांग्रेस की सभा के बाद सामने आए कथित ‘शुद्धिकरण’ का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। देहरादून निवासी सामाजिक कार्यकर्ता बैजनाथ की ओर से इस मामले को लेकर याचिका दायर की गई है। मामले में आगामी 7 सितंबर, सोमवार को सुनवाई होने की संभावना है। […]

Read More
उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More