मधु प्रदर्शनी प्रतियोगिता के 68 प्रतियोगियों को पुरष्कृत करने के साथ तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय हनी-बी महोत्सव एवं संगोष्ठी का हुआ समापन

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण उत्तराखण्ड द्वारा तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय हनी-बी महोत्सव एवं संगोष्ठी के समापन दिवस पर मुख्य अतिथि मंत्री शहरी विकास एंव संसदीय कार्य बंशीधर भगत ने महोत्सव एंव संगोष्ठी में शिरकत कर संगोष्ठी को सम्बोधित किया व मधु प्रदर्शनी प्रतियोगिता के 68 प्रतियोगियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किये। प्रतियोगिता में 980 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए शहरी विकास एंव संसदीय कार्य मंत्री भगत ने कहा कि कृषक महोत्सव संगोष्ठी में प्राप्त ज्ञान का जागरूक हो कर धरातल पर प्रयोग करें तभी संगोष्ठी की सार्थकता होगी। उन्होने कहा सरकार कृषको को हर तरह से इंनपुट व राजसहायता देकर प्रोत्साहित कर रही है कृषक सरकारी योजनाओं का जागरूक एंव सक्रिय होकर लाभ उठाये। उन्होने कहा कि कृषि के साथ ही एलाईड सैक्टर से जोडकर कृषकों की आर्थिकी मजबूत करने हेतु सरकार प्रयासरत है। कृषि के साथ ही आर्थिकी मजबूत करने के लिए मौन पालन अहम व्यवसाय है सरकार मौन पालन से अधिक से अधिक कृषको को जोडने के लिए प्रयासरत है, इसलिए मौन पालन में 80 प्रतिशत तक राजसहायता दे रही है। उन्होने कृषकों से योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होने कहा कृषक वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर अपने उत्पाद एंव गुणवत्ता में वृद्धि करें स्वंय रोजगार अपनाकर दूसरों को रोजगार देने में भी अहम भूमिका निभाये। राजसहायता की मानसिकता से ऋण लेने वाला कभी सफल नही होता, वास्तविक किसान मेहनत के बल पर राजसहायता व ऋण का सदुपयोग कर सफलता हासिल करता है। उन्होेने कहा मौन पालकों को सरकार पूरा सहयोग दे रही है, कृषक, मौन पालन व्यवसाय अपनाकर योजनाओं का लाभ उठाये।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरा हृदयेश की विकास परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प, ‘हृदयेश सभागार’ जनता को समर्पित 

निदेशक डा. एचएस बवेजा ने कहा कि मौनपालन एक तकनीकी कार्य है इस कार्य को प्रारम्भ करने के लिए आधारभूत प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। उन्होने कहा कि वर्तमान में मौनपालकों द्वारा मुख्यतः शहद का उत्पादन ही किया जा रहा है। इसलिए आवश्यकता है कि मौनपालक शहद के साथ -साथ उसके अन्य उत्पाद मोम, रायल जैली, पराग, प्रोपोलिस एंव मौनविष का भी उत्पादन करें, इससे उनकी आय में निश्चित रूप से आशानुकूल वृद्धि होगी तथा उत्तराखण्ड राज्य को मौनपालन के साथ-साथ औद्यानिकी के क्षेत्र में विशेष स्थान प्राप्त होगा। उन्होेने कहा कि मौन पालन से विभिन्न औद्यानिक एंव कृषि फसलों विशेष रूप से लीची, सेब, अमरूद, नीबू प्रजातियां, सब्जियों तथा सरसों की फसलों में पर-परागण के फलस्वरूप 10 से 40 प्रतिशित तक उत्पादन में वृद्धि होती है। तकनीकी सत्र में प्रो.इनवायरमेन्टल साइंस डॉ. परमिन्दर कौर, वैज्ञानिक प्रो. हरीश शर्मा, प्रो. प्रमोद माल, प्रो. एमएस खान, प्रो. जयपाल सिंह,उपनिदेशक उद्यान डॉ. सुरेश राम, हेमवन्ती नन्दन ने अपने-अपने व्याख्यान दिये।

यह भी पढ़ें 👉  केहरी गांव में हाईवे बना जंग का मैदान! लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से भिड़े दो पक्ष, महिलाएं भी मारपीट में शामिल—वीडियो वायरल 

कार्यक्रम में अपर सचिव डॉ.राम बिलास यादव ने अन्तर्राष्टीय हनी महोत्सव एव संगोष्ठी को सफल बनाने एवं प्रतिभाग करने वाले सभी वैज्ञानिकों, विषय विशेषज्ञों, मौन उत्पादकों, कृषकों व समस्त स्टाफगण का आभार व्यक्त किया। संगोष्ठी मे लीची हनी प्रतियोगिता मे प्रथम चेतन्या मौनालया आवाम कृषि सेवा समिति हल्द्वानी को प्रथम, अरमान एग्रो नैनीताल को द्वितीय तथा ज्योति ग्रामोद्योग संस्था देहरादून को तृतीय स्थान मिला। इसी तरह जामुन हनी प्रतियोगिता मेे अरमान एग्रो नैनीताल को प्रथम, ज्योति ग्रामोद्योग देहरादून को द्वितीय तथा शिवालिक नेचुरल प्रोडेक्ट को तृतीय स्थान मिला। स्टाल प्रतियोगिता में ज्योति ग्रामोद्योग देहरादून को प्रथम, राजकीय बीकिपिंग सेन्टर ज्योलिकोट को द्वितीय तथा हिमोटान सोसाइटी बसंत विहार देहरादून को तृतीय स्थान मिला।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक माध्यम से 9.91लाभार्थियों के खातों में भेजी 147 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन धनराशि 

संगाष्ठी में आलोक गुप्ता, जगदीश कैम, एचसी तिवारी, अजय सैनी, अतर सिह, योगेन्द्र पूनिया, पुष्पेन्द्र भण्डारी, निर्मल कुमार वार्ष्णेय, डा0 नितिन कुमार, राजेन्द्र सोलंकी, अपर निदेशक उद्यान जगदीश, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, समन्वयक सुरभि पाण्डे, जिला उद्यान अधिकारी अल्मोडा एनके पाण्डे, कुमाऊ के समस्त उद्यान अधिकारी के साथ मौन उत्पादकों एवं कृषको द्वारा प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नाबालिग दुष्कर्म मामला : 8 दिन बाद घर के नक्शे पर चल रहा अवैध होटल सील  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां नाबालिग से दुष्कर्म के आठ दिन बाद शनिवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण(एमडीडीए) ने होटल को जांच के बाद सील कर दिया। जांच में घर के नक्शे पर होटल बना पाया गया। यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ दफ्तर में गोलीकांड : हथियार लाकर फायर करने […]

Read More
उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More